CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Video of corporation employee being beaten up goes viral : देवी-देवताओं पर टिप्पणी से भड़के संगठन, ऑफिस में घुसकर मारपीट

Video of corporation employee being beaten up goes viral : देवी-देवताओं पर टिप्पणी से भड़के संगठन, ऑफिस में घुसकर मारपीट

By Newsdesk Admin
09/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 9 मई । छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम में कार्यरत एक कर्मचारी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद जमकर पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि कर्मचारी ने व्हाट्सएप चैट में देवी-देवताओं और धर्म गुरुओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। (Video of corporation employee being beaten up goes viral)

Contents
  • वायरल चैट के बाद भड़के कार्यकर्ता : Video of corporation employee being beaten up goes viral
  • कार्यालय से बाहर निकालकर की मारपीट
  • पुलिस ने शिकायत लेकर शुरू की जांच

वायरल चैट के बाद भड़के कार्यकर्ता : Video of corporation employee being beaten up goes viral

जानकारी के मुताबिक गौतम साहू नगर निगम आयुक्त के निजी सहायक के रूप में कार्यरत है। उसकी एक महिला कर्मचारी के साथ निजी व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। चैट में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक गुरुओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निगम कार्यालय पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू कर दिया।

कार्यालय से बाहर निकालकर की मारपीट

कार्यकर्ताओं ने गौतम साहू को निगम दफ्तर से बाहर निकाल लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े तक फट गए। घटना के दौरान निगम कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए कामकाज भी प्रभावित हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने शिकायत लेकर शुरू की जांच

मामले में हिंदू संगठन की ओर से पद्मनाभपुर थाने में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता ने कर्मचारी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। (Video of corporation employee being beaten up goes viral)

बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि वायरल चैट उन्हें महिला कर्मचारी के जरिए मिली थी, जिसके बाद कार्यकर्ता निगम कार्यालय पहुंचे। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

Wildlife Protection News : मोदी ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ, ‘मन की बात’ में काले हिरण के संरक्षण की गूंज
घर में हुई चोरी चार गिरफ्तार, लाखों रुपए का जेवरात नगदी बरामद
वायनाड केरल निवासी पति और सास के खिलाफ भिलाई में दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज, 11 लाख में डेढ़ साल पहले हुई शादी, साल में 25 लाख कमाने वाले पति ने कहा – “20 लाख और चाहिए”
Illegal Diamond Smuggling : 6 नग हीरे की अवैध तस्करी, खरीदने बेचने वाले सहित चार गिरफ्तार
सेवा पखवाड़ा में प्रबुद्ध सम्मेलन, दिव्यांग किट वितरण एवं रक्तदान प्रमुख- हर्षिता पाण्डेय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?