CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Girls taken to Jharkhand in the name of nursing training : घर लौटने की गुहार, पैसे नहीं देने पर रोकने का आरोप

Girls taken to Jharkhand in the name of nursing training : घर लौटने की गुहार, पैसे नहीं देने पर रोकने का आरोप

By Newsdesk Admin
09/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 9 मई । छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों को झारखंड में कथित तौर पर बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। इनमें कांकेर जिले की 15 लड़कियां भी शामिल बताई जा रही हैं। युवतियां नर्सिंग ट्रेनिंग और काम के लिए झारखंड के गढ़वा गई थीं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए हैं। (Girls taken to Jharkhand in the name of nursing training)

Contents
  • रोते हुए युवती ने मांगी मदद : Girls taken to Jharkhand in the name of nursing training
  • प्रशासन और पुलिस ने शुरू की जांच
  • गढ़वा पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम

रोते हुए युवती ने मांगी मदद : Girls taken to Jharkhand in the name of nursing training

दुर्गूकोंदल क्षेत्र की एक युवती ने गांव के युवक को वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगाई। वीडियो में धमतरी जिले की एक लड़की रोते हुए कहती दिखाई दे रही है कि उसे वहां अच्छा नहीं लग रहा और वह घर लौटना चाहती है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं।

वीडियो में मौजूद एक महिला कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही है कि पैसे नहीं देने पर लड़की को जाने नहीं दिया जाएगा। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

प्रशासन और पुलिस ने शुरू की जांच

कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने बताया कि कुछ युवतियां नर्सिंग कार्य के लिए गढ़वा गई थीं, जहां उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही थी। प्रशासन को फोन कॉल के जरिए युवतियों को बंधक बनाए जाने की शिकायत मिली है।

कलेक्टर के मुताबिक कुछ लड़कियां अपनी इच्छा से काम के लिए गई हैं, जबकि एक युवती ने बंधक बनाए जाने की शिकायत की है। प्रशासन झारखंड के गढ़वा जिला प्रशासन और पुलिस के संपर्क में है। मामले की जांच की जा रही है। (Girls taken to Jharkhand in the name of nursing training)

गढ़वा पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम

जानकारी के अनुसार झारखंड की गढ़वा पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की है। युवतियों की तलाश और जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। युवतियों से जबरन काम कराए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए युवतियों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG News : रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से कटी हुई महिला की मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस
विधायक रिकेश की पहल पर मुख्यमंत्री ने तत्काल की घोषणा, प्रभावित 62 परिवारों को मिलेगी 6-6 हजार राहत राशि
Mana Area Demolition : प्रशासन की बेदखली कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल तैनात
मेकाहारा अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ और चोरी, गार्ड ने ब्लाउज में … CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत…
राज्य महिला आयोग की बैठक में डॉ किरणमयी के निर्देश पर न्यायपीठ का हुआ गठन, संभाग स्तरीय सदस्यों को सौंपा कार्यभार, देखिए किन्हें मिली जवाबदेही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

US Car Prices
US Car Prices : अमेरिका में कार खरीदना हो सकता है सस्ता, नए नियम से कीमत में करीब 1.25 लाख रुपए तक की कमी

अमेरिका में नई कार खरीदने वालों के लिए…

Palari Crime
Palari Crime : पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पलारी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पलारी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर…

Congress Protest
Congress Protest : बलौदाबाजार में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

तहत 28 सितंबर को बलौदाबाजार में जिला स्तरीय…

Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

करीब 11.39 लाख रुपए के भुगतान के बदले…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : मुंगेली में पेंशनरों से लेकर ग्रामीणों तक पहुंची पुलिस, साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

जिले में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?