सीजी भास्कर, 29 सितंबर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत 28 सितंबर को बलौदाबाजार में जिला स्तरीय विरोध मार्च निकाला (Congress Protest) गया। गार्डन चौक से शुरू हुए मार्च में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें रखीं। मार्च के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला भी दहन किया गया। देश के कई हिस्सों में भी कांग्रेस ने इसी दिन निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किए।

यह भी पढ़ें…Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
गार्डन चौक से निकला मार्च Congress Protest
जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार-भाटापारा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध मार्च में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, शकुंतला साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, गजेंद्र वर्मा, भानुप्रताप वर्मा, भुवनेश्वर वर्मा, संतोष चंद्राकर और उमा अनंत समेत कई नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें…Cyber Fraud : मुंगेली में पेंशनरों से लेकर ग्रामीणों तक पहुंची पुलिस, साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके
महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस भी हुए शामिल
मार्च में ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और संस्थाओं की निष्पक्षता (Congress Protest) से जुड़े मुद्दे उठाए।
यह भी पढ़ें…BSP Scrap Case : विधायक रिकेश सेन की मुहिम रंग लाई, अब CBI करेगी 250 टन लोहा चोरी की जांच
कांग्रेस की ओर से बताया गया कि निर्वाचन आयोग से जुड़ी मांगों को लेकर अलग-अलग राज्यों और जिलों में भी विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं…Minor Case : सरगुजा में नाबालिग को बुलाकर मारपीट का आरोप, धमकी देने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार
रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू



