CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vehicle Registration News : 35 हजार वाहन मालिक रडार पर, अब घर पहुंचेगा नोटिस

Vehicle Registration News : 35 हजार वाहन मालिक रडार पर, अब घर पहुंचेगा नोटिस

By Newsdesk Admin
10/05/2026
Share
Vehicle Registration News
Vehicle Registration News

सीजी भास्कर, 10 मई : छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से वाहन खरीदकर बिना स्थानीय पंजीयन (Vehicle Registration News) कराए सड़कों पर दौड़ रहे वाहन मालिकों के खिलाफ परिवहन विभाग अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। विभाग ने ऐसे 35 हजार से अधिक वाहनों की पहचान की है, जिनका अब तक छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। इनमें करीब 28 हजार निजी और 7500 से ज्यादा व्यावसायिक वाहन शामिल हैं। सबसे अधिक मामले राजधानी रायपुर जिले में सामने आए हैं।

Contents
  • 30 दिन बाद लोकल पंजीयन अनिवार्य
  • 10 हजार तक लग सकता है जुर्माना Vehicle Registration News
  • ई-चालान और जांच में आ रही परेशानी
  • एक साल से ज्यादा चलाने पर CG सीरीज जरूरी

परिवहन विभाग (Vehicle Registration News) के मुताबिक, बाहरी राज्यों के वाहनों का स्थानीय पंजीयन नहीं होने से राज्य सरकार को हर साल करीब 22 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब सभी जिलों के आरटीओ कार्यालयों से ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

30 दिन बाद लोकल पंजीयन अनिवार्य

मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किसी अन्य राज्य से खरीदी गई नई गाड़ी को अस्थायी नंबर पर केवल 30 दिनों तक चलाने की अनुमति होती है। इसके बाद संबंधित राज्य में स्थायी पंजीयन और रोड टैक्स जमा कराना जरूरी होता है।

इसके बावजूद कई वाहन मालिक रोड टैक्स बचाने के लिए लंबे समय तक दूसरे राज्यों के अस्थायी नंबर पर ही वाहन चला रहे हैं। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि नोटिस मिलने के बाद भी पंजीयन नहीं कराने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 47 और धारा 192 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

10 हजार तक लग सकता है जुर्माना Vehicle Registration News

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहली बार नियम उल्लंघन करने पर 2 हजार से 5 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं दोबारा नियम तोड़ने पर यह राशि बढ़कर 10 हजार रुपए तक पहुंच सकती है। लगातार नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है।

ई-चालान और जांच में आ रही परेशानी

परिवहन विभाग (Vehicle Registration News) का कहना है कि बाहरी राज्यों में पंजीकृत वाहनों का रिकॉर्ड स्थानीय सिस्टम में उपलब्ध नहीं होने से ई-चालान सही पते तक नहीं पहुंच पाता। कई मामलों में ऐसे वाहन संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल पाए गए हैं, जिससे पुलिस और जांच एजेंसियों को परेशानी होती है।

अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय पंजीयन नहीं होने से राज्य सरकार को रोड टैक्स और जीएसटी का नुकसान तो होता ही है, साथ ही स्थानीय ऑटोमोबाइल डीलरों और सर्विस सेंटरों के कारोबार पर भी असर पड़ता है।

एक साल से ज्यादा चलाने पर CG सीरीज जरूरी

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी दूसरे राज्य से लाई गई पुरानी गाड़ी को एक वर्ष से अधिक समय तक छत्तीसगढ़ में चलाना है, तो उसका CG सीरीज में नया पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए वाहन मालिकों को पुराने राज्य के आरटीओ से एनओसी लेना होगा। साथ ही दोबारा रोड टैक्स जमा करने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद वाहन का फिजिकल वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन ने बताया कि बाहरी राज्यों से खरीदी गई गाड़ियों का स्थानीय पंजीयन नहीं कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे जल्द सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में रखा जाएगा।

Forest Processing Unit : केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम ग्रामीण अर्थव्यवस्था का नया आधार बनी
Rural Development : नए कानून की जानकारी घर घर पहुंचाने पर जोर, ग्रामीण विकास योजनाओं की हुई बड़ी समीक्षा
Jagdalpur VIP Convoy Accident 2026: फॉलो गाड़ी की रफ्तार ने ली दो युवकों की जान, NH-30 पर दर्दनाक हादसा
Additional Pension Benefit : जिस माह 80 वर्ष के होंगे उसी माह से मिलेगा अतिरिक्त पेंशन का लाभ
Bihar Assembly Election 2025 : प्रवासी प्रभारी विधायक रिकेश बिहार रवाना, कहा – फिर बन रही एनडीए सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

Surajpur Fake Liquor Case :विभाग की ओर से…

Manikpur Mine Expansion Protest
Manikpur Mine Expansion Protest : मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई में विरोध, ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार की मांग उठाई

Manikpur Mine Expansion Protest : जनसुनवाई में ग्रामीणों…

Korba Police Operation Aaghat
Korba Police Operation Aaghat : गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का एक्शन, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई

Korba Police Operation Aaghat : पुलिस ने बताया…

Kanker Waterlogging
Kanker Waterlogging : जलभराव का जायजा लेने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Kanker Waterlogging : सांसद ने लोगों से यातायात…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : महिला कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, लगातार 5वीं बार मिला मेडल

Asian Games 2026 : महिला कबड्डी के गोल्ड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?