CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

By Newsdesk Admin
14/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 मई । बिलासपुर में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की शासी परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 150 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में शहर के घनी आबादी वाले गोलबाजार, नेहरू चौक और कोर्ट परिसर तक अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था स्थापित करने सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर मुहर लगी। (Bilaspur gets a big gift of development)

कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस विभाग को दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए 3 नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराने और पुलिस ग्राउंड के मुख्य मंच के कायाकल्प को भी स्वीकृति दी गई।

बैठक में पेयजल संबंधी कार्यों के लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपए, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 16 करोड़ रुपए और शिक्षा क्षेत्र के लिए 31 करोड़ 64 लाख रुपए का प्रावधान किया गया। शिक्षा मद में स्कूलों और महाविद्यालयों में शेड व अतिरिक्त कक्ष निर्माण शामिल हैं।

इसके अलावा महिला एवं बाल कल्याण के लिए 6 करोड़ रुपए, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए 11 करोड़ रुपए, वृद्ध और दिव्यांगजन कल्याण के लिए 10 करोड़ 35 लाख रुपए तथा कौशल विकास के लिए 8 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। (Bilaspur gets a big gift of development)

बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक ‘सियान सदन’ निर्माण, मल्हार मंदिर परिसर में शेड निर्माण, मंगला, तिफरा, उस्लापुर और बहतराई में मुक्तिधाम विकास, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए हाइड्रा वाहन खरीदी जैसे प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

इस दौरान विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, SSP रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

SIR Report : रायपुर मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, ग्रामीण सीट पर हर तीसरा नाम बाहर
Durg Minor Theft Case : नाबालिग से मामा के घर चोरी कराने का आरोप, पार्षद का बेटा हिरासत में
Chhattisgarh Medical Recruitment : 1009 नए पदों की मंजूरी, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Local Body By-Election Chhattisgarh: पंचायत–नगरीय निकायों की 1043 सीटों पर उपचुनाव, नई मतदाता सूची से तय होगा जनादेश
Railway Platform Ticket Ban : अब सिर्फ रेलवे स्टेशन में इन्हें जाने की मिलेगी अनुमति, प्लेटफार्म टिकट की बिक्री रोकी, जानिए वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे

नई दिल्ली, 13 अगस्त : संसद का मानसून…

Independence Day
Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

धमतरी में स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को…

Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज
Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज

छत्तीसगढ़ में हार्ट के मरीजों के लिए बड़ी…

Truck Accident : रायपुर में नाले में गिरी 20 चक्के की ट्रक, पलटने का खतरा,बाल-बाल बचे लोग
Truck Accident : रायपुर में नाले में गिरी 20 चक्के की ट्रक, पलटने का खतरा,बाल-बाल बचे लोग

रायपुर के अग्रसेन चौक स्थित समता कालोनी में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?