सीजी भास्कर, 14 मई : धमतरी शहर के बीचों-बीच स्थित गणेश चौक के पास आज सुबह एक दिल दहला (Dhamtari Acid Attack) देने वाली वारदात सामने आई है। दो पक्षों में हुए आपसी विवाद के बाद एक पक्ष ने नाबालिग लड़के समेत दो लोगों पर पीतल साफ करने वाले तेजाब (एसिड) से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में नाबालिग लड़का बुरी तरह झुलस गया है, जिसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। वहीं दूसरा युवक मामूली रूप से झुलसा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
चेहरा, छाती और पैर बुरी तरह झुलसे
सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना (Dhamtari Acid Attack) 14 मई की सुबह करीब 10 बजे की है। गणेश चौक के पास रामबाग निवासी एक नाबालिग लड़के और दूसरे पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने अचानक पास में रखा पीतल साफ करने का एसिड निकाला और नाबालिग व उसके साथी पर फेंक दिया। तेजाब गिरते ही चीख-पुकार मच गई। इस हमले में नाबालिग लड़के का चेहरा, छाती और पैर बुरी तरह झुलस गए।
धमतरी से रायपुर किया गया रेफर
घटना (Dhamtari Acid Attack) के तुरंत बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल नाबालिग को लहूलुहान और झुलसी हुई हालत में जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लड़के की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल रायपुर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना में घायल दूसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज धमतरी में ही चल रहा है।
शहर में दहशत का माहौल Dhamtari Acid Attack
दिनदहाड़े शहर के व्यस्ततम इलाके में हुए इस एसिड अटैक से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



