CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Allegations of misappropriation of RTE funds : छात्रों की फर्जी संख्या दर्शाकर शासकीय धन राशि का व्यापक दुरुपयोग

Allegations of misappropriation of RTE funds : छात्रों की फर्जी संख्या दर्शाकर शासकीय धन राशि का व्यापक दुरुपयोग

By Newsdesk Admin
09/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 9 मई। दुर्ग जिले में आरटीई फंड में अनियमितता एवं गबन को लेकर शिकायत की गई है। इस संबंध में निदेशक वी. रामानधा रेड्डी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दुर्ग कलेक्टर को पत्र भेजा है। (Allegations of misappropriation of RTE funds)

शिकायतकर्ता द्वारा पहचान गोपनीय रखे जाने का अनुरोध : Allegations of misappropriation of RTE funds

आयोग को ई-बाल निदान पोर्टल पर सुकुमारन से एक शिकायत प्राप्त हुई है। आरटीई अधिनियम अंतर्गत निजी विद्यालयों को प्रदत्त अनुदान में दुर्ग जिले में फर्जी छात्र संख्या दर्शाकर एवं अभिलेखीय हेरफेर के माध्यम से शासकीय धन राशि का व्यापक दुरुपयोग / गबन किए जाने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिससे वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन हुआ है।

शिकायतकर्ता द्वारा प्रकरण के संबंध में ठोस एवं सत्यापनीय साक्ष्य उपलब्ध कराए जाने हेतु जांच में सहयोग की सहमति व्यक्त की गई है, तथापि व्यक्तिगत सुरक्षा के दृष्टिगत उनकी पहचान गोपनीय रखे जाने का अनुरोध किया गया है।

प्रकरण में संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्रवाई तथा आयोग को 20 दिनों के भीतर अवगत कराने कहा गया है। पत्र में उल्लेख है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीपीसीआर) अधिनियम, 2005 की धारा-3 के तहत गठित एक वैधानिक निकाय है। Allegations of misappropriation of RTE funds

आयोग को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पास्को) अधिनियम, 2012, किशोर न्याय अधिनियम, 2015 तथा निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 के उचित और प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी करने का कार्य सौंपा गया है।

सीपीसीआर अधिनियम, 2005 की धारा 13 के तहत आयोग को देश में बाल अधिकारों और संबंधित मामलों के रक्षण और संरक्षण के लिए अधिदेशित किया गया है। इसके साथ ही आयोग को सीपीसीआर अधिनियम, 2005 की धारा 14 के तहत धारा 13 (1) (जे) में निर्दिष्ट किसी विषय की जांच करते समय और विशिष्ट विषयों के संबंध में वह सभी शक्तियां प्राप्त हैं, जो सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के अधीन किसी वाद का विचारण करते समय सिविल न्यायालय को होती है।

Wife and Lover Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या कर तालाब में फेंका शव
इस बार ड्रम नहीं मछलियों को…, पत्नी और प्रेमी ने दी धमकी, डरा सहमा पति पहुंचा थाना
अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे के बाद DGCA का कड़ा एक्शन: सभी भारतीय विमानों के फ्यूल स्विच की होगी अनिवार्य जांच, 21 जुलाई तक का अल्टीमेटम!
Waste Management : रायपुर में अब चार तरह से अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ा तो जुर्माना; घरों से संस्थानों तक बदलेगा सिस्टम
Custodial Death in Chhattisgarh: Budget Session Day 4 में गरमाया मुद्दा, विधानसभा में तीखी बहस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?