CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Reel Accident  : लाइक-व्यूज की भूख ने ली जान, अहिरन नदी में रील बनाते-बनाते डूबा निखिल

Korba Reel Accident  : लाइक-व्यूज की भूख ने ली जान, अहिरन नदी में रील बनाते-बनाते डूबा निखिल

By Newsdesk Admin
14/05/2026
Share
Korba Reel Accident
Korba Reel Accident

सीजी भास्कर, 14 मई : सोशल मीडिया पर रील बनाने और मशहूर होने का जुनून आज के युवाओं (Korba Reel Accident) पर इस कदर हावी है कि वे अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं। कुसमुंडा क्षेत्र में रील बनाने का ऐसा ही एक शौक एक हंसते-खेलते युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। अहिरन नदी में डूबे निखिल सिंह का करीब चार मिनट का एक वीडियो सामने आया है, जिसने इस पूरे हादसे की रूह कंपा देने वाली हकीकत को उजागर कर दिया है।

Contents
  • वीडियो बनता रहा और गहरे पानी में समा गया निखिल
  • डर के मारे भाग निकले थे दोस्त
  • जुनून या मौत का कुआं Korba Reel Accident

वीडियो बनता रहा और गहरे पानी में समा गया निखिल

सामने आए वीडियो (Korba Reel Accident) में निखिल अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे पिकनिक मनाते नजर आ रहा है। मोबाइल का कैमरा चालू था और उसके दोस्त रील रिकॉर्ड कर रहे थे। इसी दौरान रील में कुछ अलग दिखाने के चक्कर में निखिल ने नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद निखिल पानी के तेज बहाव में खुद को संभालने की कोशिश करता नजर आया। वह बचने के लिए लगातार हाथ-पैर मार रहा था, लेकिन उसके दोस्तों को लगा कि यह भी रील की शूटिंग का ही कोई हिस्सा या नाटक है। जब तक साथियों को उसकी असली हालत का अंदाजा हुआ और वे कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। निखिल देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया।

डर के मारे भाग निकले थे दोस्त

यह दर्दनाक हादसा (Korba Reel Accident) 12 मई को हुआ था। घटना के बाद घबराए दोस्त मदद बुलाने के बजाय डर के मारे मौके से भाग निकले थे। जब निखिल घर नहीं पहुंचा, तब परिजनों की चिंता बढ़ी। पुलिस ने जब संदेही दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उनके मोबाइल फोन से निखिल के अंतिम समय का वह खौफनाक वीडियो मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने नदी में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। नदी की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार 48 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद 13 मई की रात करीब 12 बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर निखिल का शव बरामद किया जा सका। बेटे का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

जुनून या मौत का कुआं Korba Reel Accident

यह दर्दनाक हादसा इंटरनेट मीडिया के लिए खतरनाक जगहों पर रील बनाने के बढ़ते और जानलेवा चलन पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा करता है। नदी, ऊंचे पहाड़, रेलवे ट्रैक और बहुमंजिला इमारतों की छतों पर जाकर रील बनाने के चक्कर में देशभर में लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन समय-समय पर युवाओं से ऐसी खतरनाक जगहों से दूर रहने की अपील करता रहा है, लेकिन इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर चंद लाइक-कमेंट्स पाने की होड़ में युवा मौत के कुएं में कूदने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

 

 

हे भगवान..! ये कैसी परीक्षा..? : हादसे में तीसरी बेटी खोने वाले मां-बाप का दर्द
Durg संभाग Breaking : 300 फीट की ऊंचाई पर लटकता मिला ठेका श्रमिक का शव, Suicide की वजह तलाश रही पुलिस, देखिए विडियो
Bhilai Accidental News : नेवई थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत, राखी बंधवा गांव से रिसाली लौटने के दौरान Accident, डिवाइडर से टकरा अनियंत्रित हुई बाईक, छिटक कर गिरे तीन युवकों में से एक पर जा चढ़ी कार
युवक ने स्टेटस अपलोड कर कहा – “मेरी पत्नी धोखेबाज है इसलिए मरने जा रहा” 🛑 रेल्वे ट्रेक पर लगाई छलांग, टांग टूटी, पुलिस पहुंची, अस्पताल में कराया भर्ती, नहीं बची जान
Mysterious Deaths in Chhattisgarh Village : गड़े धन और नरबलि की आशंका, 8 रहस्यमयी मौतों का इंतजार कर रहा सच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?