CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake land registry complaint : दाम 24 डिसमिल का, रजिस्ट्री 3.17 एकड़ की…! रोती-बिलखती पीड़िता पहुंची कलेक्टर के पास

Fake land registry complaint : दाम 24 डिसमिल का, रजिस्ट्री 3.17 एकड़ की…! रोती-बिलखती पीड़िता पहुंची कलेक्टर के पास

By Newsdesk Admin
18/05/2026
Share

करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल

सीजी भास्कर, 18 मई। सरगुजा जिले में जमीन हड़पने का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें 68 वर्षीय महिला ने अपनी करोड़ों रुपये की जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है। (Fake land registry complaint)

Contents
  • करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल
  • पीड़िता का आरोप : Fake land registry complaint
  • Fake land registry complaint : कलेक्टर का बयान

पीड़िता का कहना है कि उनसे केवल 24 डिसमिल जमीन बेचने का सौदा हुआ था, लेकिन जमीन दलालों ने जालसाजी कर पूरी 3.17 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करा ली। इस मामले को लेकर पीड़िता के साथ गांव के लोग आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। (Fake land registry complaint)

यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठीकला महुआ टिकरा का है। पीड़िता सावित्री यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें सौदे के दौरान केवल सीमित जमीन बेचने की बात बताई गई थी, लेकिन बाद में दस्तावेजों में हेराफेरी कर पूरी जमीन का हस्तांतरण कर दिया गया।

उनका कहना है कि इस जमीन की वास्तविक कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के डोमन राजवाड़े ने दलाली की भूमिका निभाई और पूरे मामले में कूटरचना कर जमीन हड़प ली।

इसके अलावा उन्होंने रायपुर निवासी पुष्पा अग्रवाल, अनिल अग्रवाल सहित कुल छह लोगों के नाम भी शिकायत में शामिल किया है। पीड़िता ने सरगुजा कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता का आरोप : Fake land registry complaint

पीड़ित महिला सावित्री यादव ने बताया कि मेरी जमीन दलाल लोग लूट लिए हैं। 24 डिसमिल जमीन बेची थी और जालसाजी कर लगभग 3 एकड़ 17 डिसमिल जमीन की पूरी रजिस्ट्री करा ली गई है।

उन्होंने बताया कि यह जालसाजी डूमर रजवाड़े नामक व्यक्ति ने की है, जो टिकरा क्षेत्र का ही रहने वाला है। उनसे पूछा गया कि जमीन किस आधार पर ली गई थी, तो बताया गया कि जितनी जमीन बेची गई थी, उतनी ही ली गई थी, लेकिन बाद में पूरी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई।

आरोप यह है कि जालसाजी कर पूरी जमीन का गलत तरीके से रजिस्ट्री करा लिया गया। पीड़िता का कहना है कि उनसे कागजात लेकर और भरोसा दिलाकर हस्ताक्षर कराए गए।

उन्होंने इस गड़बड़ी में पटवारी और अन्य कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री के समय भी पूरी जानकारी नहीं दी गई और धोखाधड़ी की गई।

पीड़िता ने कहा कि उन्हें अपनी जमीन वापस चाहिए। उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनकी जमीन जिस तरह से ली गई है, उसी तरह उन्हें वापस दिलाई जाए।

Fake land registry complaint : कलेक्टर का बयान

मामले में कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि ग्रामीण आए थे और उनकी यह शिकायत है कि किसी व्यक्ति ने उनसे कम जमीन का पैसा देकर ज्यादा जमीन की रजिस्ट्री करवा ली है। इसके बारे में उन्हें जानकारी दी गई है कि रजिस्ट्री को निरस्त करने का अधिकार सिविल कोर्ट के पास है। उन्हें सिविल कोर्ट में आवेदन दायर करना होगा।

करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल

नामांतरण के स्तर पर उन्हें यह सलाह दी गई है कि वे अनुविभागीय अधिकारी के कोर्ट में नामांतरण के विरुद्ध में अपील करें। अगर नामांतरण में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो नामांतरण निरस्त करने की कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी द्वारा की जाएगी।

Law and Order in Chhattisgarh : अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Screws of mineral department : कोरबा में अवैध परिवहन करते 19 वाहन पकड़े गए
लाल मैदान में नवरात्र उत्सव का प्रथम निमंत्रण कार्ड विध्नहर्ता को अर्पित
Bhilai Open Pit Cow Death: केबल लाइन के लिए खोदा गड्ढा बना मौत का जाल, दुधारू गाय की जान गई
NDA एग्जाम में रुतुजा ने female कैटेगरी में मारी बाजी, जानें कैसे हासिल की सफलता…?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?