CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM Gaurav Path Scheme : उखड़ने लगी 36 लाख की CC रोड, भ्रष्टाचार की आशंका, Video

CM Gaurav Path Scheme : उखड़ने लगी 36 लाख की CC रोड, भ्रष्टाचार की आशंका, Video

By Newsdesk Admin
19/05/2026
Share

सीजी भास्कर​, 19 मई। बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत नेवरा में गौरव पथ योजना के तहत बनाई गई सीसी रोड महज एक महीने के भीतर ही उखड़ने लगी है। (CM Gaurav Path Scheme) सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां बाहर निकल आई हैं, जबकि कई हिस्सों में सीमेंट की जगह रेत की परतें दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से शिकायत कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Contents
  • 36 लाख की लागत से बनी 450 मीटर सड़क
  • CM Gaurav Path Scheme : बारिश में और बिगड़ सकती है स्थिति
  • ग्रामीणों ने नए निर्माण और जांच की मांग की

CM Gaurav Path Scheme

36 लाख की लागत से बनी 450 मीटर सड़क

ग्रामीणों के अनुसार मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत करीब 36 लाख रुपए की लागत से 450 मीटर लंबी CC रोड का निर्माण कराया गया था। पिछले चार से पांच महीनों से सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, जो मार्च में पूरा हुआ। (CM Gaurav Path Scheme)

निर्माण पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद सड़क की सतह उखड़ने लगी। वाहन गुजरते ही गिट्टियां बाहर निकल रही हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत का Video बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री और स्तरहीन तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

CM Gaurav Path Scheme : बारिश में और बिगड़ सकती है स्थिति

स्थानीय निवासी बिहारी सिंह टोडर ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे नालियों का निर्माण भी नहीं किया गया है, जिससे बारिश के दौरान सड़क को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है।

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में भ्रष्टाचार के कारण जनता को टिकाऊ सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने निर्माण कार्य की सही निगरानी नहीं की, जिसके चलते ठेकेदार ने मनमाने तरीके से काम किया।

ग्रामीणों ने नए निर्माण और जांच की मांग की

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले मस्तूरी ब्लॉक के अमगांव में भी करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़क कुछ ही दिनों में खराब हो गई थी, जिसके बाद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

Illegal Colony Action Raipur: निगम ने अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति निर्माण पर लगाई रोक
“मोर शहर मोर जिम्मेदारी” की राह में मनीष पारख की मेघ गंगा ग्रुप ने बढ़ाया पहला कदम, दुर्ग गांधी चौक पुनर्निर्माण के भव्य उद्घाटन के साथ ली पूरी जिम्मेदारी, मेघ गंगा ग्रुप और नगर निगम दुर्ग की साझेदारी से शहरी नवाचार की तय होगी दिशा
Chhattisgarh Police Transfer : 46 डीएसपी अब भी थाना प्रभारी, दो महीने बाद भी नई पदस्थापना नहीं
New courses on cyber crime prevention : सायबर अपराधों को रोकने विवि शुरू करे एक्सपर्ट कोर्स, कार्य परिषद् बैठक में MLA रिकेश ने दिए सुझाव
Oh..My…God…देवर का P…पार्ट काट दिया, Hospital में हो रहा है इलाज, घटना की “वजह” जान आप भी हो जाएंगे हैरान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

दिन में कबाड़ी के बहाने मकानों की करते रेकी और रात में ताले तोड़ घर कर देते थे खाली, शहर के एक ज्वेलर्स को भी गैंग में मिलाया, जेवरात कट्टा कारतूस समेत चोरी का सामान जब्त

30/01/2025
HIV Privacy Violation
छत्तीसगढ़

HIV Privacy Violation : एचआइवी पाजिटिव की पहचान उजागर करने को लेकर छग सरकार पर दो लाख जुर्माना

17/10/2025
Money Laundering Case
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

सीबीआई शिकायत के बाद ED की एंट्री, इनकी ब​ढ़ीं मुश्किलें

11/09/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Police Suspended: बिना अनुमति आरक्षक भेजे बंगाल, टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

02/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?