सीजी भास्कर, 20 मई। अमाल मलिक ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक इमोशनल पोस्ट में अमाल ने बिना किसी का नाम लिए फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े और ताकतवर लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से उनके करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। (Amaal Malik’s big revelation)
60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से हटाए जाने का दावा : Amaal Malik’s big revelation
अमाल मलिक ने बताया कि इंडस्ट्री के कुछ प्रभावशाली लोगों ने मिलकर उन्हें 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से बाहर करवा दिया। उन्होंने कहा कि कई बार मेहनत और टैलेंट के बावजूद उन्हें अचानक फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स से अलग कर दिया गया।
अमाल के मुताबिक, यह सब किसी प्रोफेशनल वजह से नहीं बल्कि इंडस्ट्री की अंदरूनी राजनीति का हिस्सा था।
“आत्मसम्मान से बड़ा कुछ नहीं” : Amaal Malik’s big revelation
सिंगर ने यह भी खुलासा किया कि करीब 20 फिल्में उन्होंने खुद छोड़ दीं। उनका कहना है कि उन प्रोजेक्ट्स में उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही थी, इसलिए उन्होंने वहां काम करना सही नहीं समझा।
उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि इस गंदी राजनीति की वजह से वह अपने चाहने वालों तक उतना संगीत नहीं पहुंचा पाए, जितना वो चाहते थे।
नेपोटिज्म पर भी कसा तंज
डबू मलिक के बेटे और अनु मलिक के भतीजे अमाल मलिक ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि फिल्मी परिवार से होने का फायदा मिलता है, लेकिन उनके मामले में ऐसा नहीं हुआ।
अमाल ने तंज कसते हुए लिखा,
“मैं चमचागिरी और गुटबाजी का हिस्सा नहीं बन सकता। यहां तो नेपोटिज्म भी काम नहीं कर रहा है।”
परिवार को धमकी मिलने का भी आरोप : Amaal Malik’s big revelation
अमाल मलिक ने दावा किया कि पिछले आठ सालों से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सच बोलने की वजह से उनके परिवार को धमकियां तक मिली हैं।



