CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Board Result : दुर्ग में बोर्ड परीक्षा परिणाम बिगड़ने के बाद मचा हड़कंप, अब स्कूलों से मांगा गया जवाब

Board Result : दुर्ग में बोर्ड परीक्षा परिणाम बिगड़ने के बाद मचा हड़कंप, अब स्कूलों से मांगा गया जवाब

By Newsdesk Admin
20/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। दुर्ग जिले में इस बार 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल (Board Result) बढ़ गई है। कमजोर नतीजों को लेकर स्कूलों के भीतर भी चर्चा तेज हो गई है। कई स्कूलों में प्राचार्य और शिक्षक लगातार बैठकों में जुटे नजर आए। अभिभावकों के बीच भी यह सवाल उठने लगा कि आखिर इस बार परिणाम इतने कमजोर क्यों रहे।

Contents
  • नई पोस्टिंग का पड़ा असर (Board Result)
  • 194 व्याख्याताओं को मिला प्रमोशन
  • युक्तियुक्तकरण से भी बिगड़ी व्यवस्था
  • पूरा सत्र प्रशासनिक कामों में बीता

बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्यों की बैठक लेकर पूरे सत्र की स्थिति पर जानकारी ली। इसके बाद कमजोर परिणाम वाले स्कूलों के प्राचार्यों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

नई पोस्टिंग का पड़ा असर (Board Result)

प्राचार्यों की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि कई स्कूलों में नई पोस्टिंग ऐसे समय हुई जब परीक्षा का माहौल चल रहा था। इस कारण पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरा ध्यान नहीं दिया जा सका। प्राचार्यों का कहना है कि बदलाव की प्रक्रिया के चलते विद्यार्थियों की तैयारी प्रभावित हुई और इसका असर परीक्षा परिणाम पर दिखाई दिया।

194 व्याख्याताओं को मिला प्रमोशन

जानकारी के अनुसार जिले में 194 व्याख्याताओं को प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी गई थी। इनमें से केवल 8 व्याख्याता ही स्कूलों से बाहर गए जबकि बाकी स्कूलों में ही सेवाएं दे रहे थे। हालांकि नवंबर में प्रमोशन हुआ लेकिन सितंबर से ही कई व्याख्याता नई जिम्मेदारी को लेकर मानसिक रूप से तैयार होने लगे थे। इससे नियमित पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आई है।

युक्तियुक्तकरण से भी बिगड़ी व्यवस्था

शिक्षा विभाग के मुताबिक करीब 56 व्याख्याता युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से प्रभावित हुए। इस तरह लगभग 250 व्याख्याता स्कूलों से अलग हो गए जिससे कई स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था प्रभावित (Board Result) हुई। कई जगह विषयवार शिक्षकों की कमी महसूस की गई और इसका असर सीधे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ा।

पूरा सत्र प्रशासनिक कामों में बीता

पिछले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया चलती रही। विभागीय अधिकारी और शिक्षक लंबे समय तक प्रशासनिक कामों में व्यस्त (Board Result) रहे। इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम और दूसरे गैर शैक्षणिक कार्य भी लगातार चलते रहे, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित हुआ और बोर्ड परिणाम पर असर देखने को मिला।

CG में डकैती की साजिश : रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने रचा प्लान, 40 करोड़ Cash और 16 Kg सोने के लिए हमला…
श्री सिद्ध बाबा बालकनाथजी मंदिर में MLA रिकेश ने अर्पित किया तीन माह का मानदेय, अब लुधियाना से आएगी 6 लाख की रोटी बनाने वाली बड़ी मशीन
International Women’s Day: महिला पत्रकारों से संवाद में CM विष्णु देव साय ने मां को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत
अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सुरक्षा और विकास एजेंडा : डायल-112 सेवा पूरे प्रदेश में होगी लागू
सूरजपुर में हाथी हमले में युवक की मौत, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?