CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में फिर चला कटर, गोली भी चली, घूमने जाने के लिए मांगा एक्सयूवी नहीं देने पर जीजा-साले ने मिल कर किया प्राण घातक हमला

भिलाई में फिर चला कटर, गोली भी चली, घूमने जाने के लिए मांगा एक्सयूवी नहीं देने पर जीजा-साले ने मिल कर किया प्राण घातक हमला

By Newsdesk Admin
24/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 नवंबर। दुर्ग जिले में लगातार कटर से हमले की वारदातें हो रहीं हैं। कल रात जिले के नेवई थाना क्षेत्र में कटर चला और फायरिंग भी हुई है। घटना शाम लगभग साढ़े 4 बजे की है। नेवई पुराना शराब भट्टी के सामने रीमा श्रृंगार सदन के पास राकेश सिंह भदौरिया उर्फ राहुल को शम्भू उडिया तथा उसके जीजा ने मारपीट कर कटर से प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया है। इस दौरान राकेश सिंह ने अपने बचाव में लायसेंसी पिस्टल से हवाई फायर भी किया जिसके बाद प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी भाग निकले हैं। इस मामले में आरोपी शंभू उड़िया और उसके जीजा के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 333, 109, 351(3), 296 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

नेवई पुलिस ने बताया कि घायल राकेश सिंह को शासकीय अस्पताल सीएचसी उतई में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। घायल से बयान लेने के बाद पुलिस ने बताया कि कल शाम करीबन 4:30 बजे उसके घर शम्भू उडिया व उसका जीजा महेन्द्रा एक्सयूवी गाड़ी घूमने जाने के लिये मांगने से मना करने पर दोनों आक्रोशित होकर गाली गलौच कर जान से मारने की नीयत से राकेश भदौरिया उर्फ राहुल के घर के अंदर घुसकर मारपीट कर कटर से गले के पास एवं सिर में प्राण घातक हमला किया। शम्भू उडिया व उसका जीजा निवासी स्टेशन मरोदा से राकेश की पुरानी जान पहचान है। वो दोनों उससे महेन्द्रा XUV गाड़ी (कार) घूमने जाने के लिये मांगे तो राकेश ने मना कर दिया। जिसके बाद वो राकेश को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए फिर करीब 4:30 बजे शाम को राकेश अपने घर में था तभी शम्भू उडिया व उसका जीजा जान से मारने की नीयत से तैयारी के साथ आए और घर के अंदर घुसकर गाड़ी नहीं दिया कहकर मारपीट करने लगे। राकेश ने अपने बचाव के लिये उन दोनों को धक्का दिया जिससे वे गिर गये फिर शम्भू उड़िया अपने पास रखे कटर से जान से मारने की नीयत से प्राण घातक हमला किया जिससे राकेश बचने के लिये पीछे हटा तो उसके गले एवं सिर में चोट आई है। अपने आपको बचाने के लिये राकेश ने पास रखे लाइसेंसी पिस्टल से एक गोली हवा में चलाया जिससे वे दोनों डरकर वहां से भाग गए। सूचना पर डायल 112 वाहन से ईलाज हेतु राकेश को उतई अस्पताल में भर्ती कराया।

Breaking News 🛑 पीतल की ज्वेलरी पर Gold polish करवा retired अफसर के पास सवा 2 करोड़ में रखा गिरवी 🛑 जालसाजी मामले में पुलिस ने ज्वेलर्स को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
नए स्वर्ण मुकुट से हुआ रतनपुर मां महामाया का राजसी श्रृंगार, डेढ़ करोड़ से बना है 1759 ग्राम वजनी नया मुकुट, दोनों नवरात्र की अष्टमी तिथि व दीपावली को होता है माता का “राजसी श्रृंगार”
Activa Theft Gang Busted : रायपुर में 36 एक्टिवा चोरी करने वाला गिरोह ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 21 गिरफ्तार
Silver Seizure : कार से निकली 2.56 करोड़ की 222 किलो चांदी
Asaram Supreme Court : अंतरिम राहत की उम्मीद पर लगा ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की याचिका पर सुनाया बड़ा फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?