CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jal Jeevan Mission : हर घर जल योजना में तेजी लाओ, वरना नपेंगे अफसर! अरुण साव ने दिए कड़े निर्देश

Jal Jeevan Mission : हर घर जल योजना में तेजी लाओ, वरना नपेंगे अफसर! अरुण साव ने दिए कड़े निर्देश

By Newsdesk Admin
24/05/2026
Share
Jal Jeevan Mission
Jal Jeevan Mission

सीजी भास्कर, 24 मई : उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप सभी योजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि काम में लापरवाही और लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और मैदानी अमले के साथ जल जीवन मिशन, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं और ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। राज्य के सभी जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में विभागीय सचिव तथा मिशन संचालक मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, प्रमुख अभियंता के.के. मरकाम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के शेष कार्यों को गंभीरता, सक्रियता और तेजी से पूरा करना बेहद जरूरी है। मैदानी स्तर पर काम की गुणवत्ता और प्रगति के आधार पर ही केंद्र और राज्य सरकार से राशि जारी होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेयजल आपूर्ति में किसी तरह की बाधा लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती है, इसलिए विभाग को दूरदृष्टि और पूर्वानुमान के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने हर गांव की पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी करने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जहां जल जीवन मिशन के कार्य पूरे हो चुके हैं, वहां हर घर जल का सत्यापन कर योजनाओं के संचालन और संधारण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपने को कहा गया। अधिकारियों को कलेक्टरों के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत, सूख चुके हैंडपंपों में राइजर पाइप बढ़ाने तथा जरूरत पड़ने पर नए ट्यूबवेल खोदने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए पाइपलाइन सुधार, जल गुणवत्ता परीक्षण और गंदे पानी की आपूर्ति रोकने पर भी विशेष जोर दिया।

जल जीवन मिशन के तहत 8555 योजनाओं का ग्राम पंचायतों द्वारा संचालन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों से लोगों को वर्षा जल संरक्षण (Rain Water Harvesting), वृक्षारोपण और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने नक्सल प्रभावित और दूरस्थ वनांचलों में भी स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 के विभिन्न प्रावधानों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026-27 में 13 हजार 183 योजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि 2027-28 में 7352 योजनाएं पूरी की जाएंगी। इस दौरान 22 और 48 समूह जल प्रदाय योजनाओं का काम भी पूरा किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के 7060 गांवों में हर घर जल की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनमें से 6018 गांवों का सत्यापन हो चुका है। राज्य में 8555 एकल ग्राम नल जल योजनाओं का संचालन-संधारण ग्राम पंचायतों को सौंपा जा चुका है।

जल जीवन मिशन के तहत 8555 योजनाओं का ग्राम पंचायतों द्वारा संचालन

अधिकारियों ने जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंपों के अलावा 30 हजार 624 सिंगल-फेज पावर पंप, 15 हजार 616 सौर ऊर्जा संचालित पंप और 9385 नल जल योजनाओं के जरिए पेयजल आपूर्ति की जा रही है। गर्मी के दौरान 19 हजार 807 खराब हैंडपंपों को तत्काल सुधारा गया है। साथ ही 31 हजार 664 मीटर राइजर पाइप बदले गए और 20 हजार 788 मीटर राइजर पाइप बढ़ाए गए हैं।

 

 

ED Raid On Bhupesh Baghel House: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED का छापा, PCC चीफ बोले – नहीं सहेंगे बदलापुर की राजनीति
Chhattisgarh Assembly Winter Session: 25 साल में पहली बार रविवार से शुरू होगा सत्र
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर
कांग्रेस की सरकार में रायपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी, युवक कांग्रेस का महासचिव अपने भाई के साथ गिरफ्तार
Gas Cylinder Raid Raipur : LPG की मारामारी के बीच रायपुर में कालाबाजारी का भंडाफोड़, 16 गैस सिलेंडर के साथ आरोपी गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Foundation Day
RPF Foundation Day : रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, ड्रोन और रोबोट दिखाएंगे ताकत; जवानों को मिलेंगे पदक

रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस 12…

Chhattisgarh Agniveer Recruitment
Chhattisgarh Agniveer Recruitment :  छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पद मंजूर, विभाग का भी बदलेगा नाम

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी…

Dowry Harassment Case
Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत…

Assistant Teacher Recruitment
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana :  रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान अधूरे छोड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?