CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई सेक्टर-6 से निकला युवक गोंदिया स्टेशन पर ट्रेन में फंदे से झूलता मिला, पुलिस भर्ती का सपना टूटा, बहन का छलक उठा दर्द, कहा – “हमें कानून पर पूरा भरोसा, भाई को न्याय मिलना चाहिए” देखिए विडियो “एक बहन की टूटती आस पर पैबंद”

भिलाई सेक्टर-6 से निकला युवक गोंदिया स्टेशन पर ट्रेन में फंदे से झूलता मिला, पुलिस भर्ती का सपना टूटा, बहन का छलक उठा दर्द, कहा – “हमें कानून पर पूरा भरोसा, भाई को न्याय मिलना चाहिए” देखिए विडियो “एक बहन की टूटती आस पर पैबंद”

By Newsdesk Admin
26/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। जग्गू उर्फ जगबंधु, उम्र महज 29 साल, निवासी आम्रपाली वनांचल सिटी पीएम आवास भिलाई। 23 नवंबर को गोंदिया स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के टायलेट के भीतर फंदे में लटकती भिलाई के इसी युवक जगबंधु की मौत के मामले में अनेक पेंच अब भी फंसे हुए हैं। बीते शुक्रवार की रात सेक्टर-6 से अपना फोन बंद कर मौसी के लड़के को पकड़ाने वाले जग्गू उर्फ जगबंधु ने अपने दोस्त सन्नी को भेजी गई voice रिकार्डिंग में कहा है कि तीन साल से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने चार लोगों के नाम भी लिए हैं और आरोप लगाया कि उसे प्लानिंग के साथ ये चार लोग लगातार प्रताड़ित कर हैं इसलिए वो खुदकुशी जैसा कदम उठा रहा है। जो रिकार्डिंग सन्नी को जगबंधु के फोन से घटना दिनांक को आई थी उसमें तथाकथित जग्गू बता रहा है कि लड़की उसे आए दिन धमकी देती है कि मैं तुम्हारे घर आकर तुम्हारी माँ तुम्हारी बहन के सामने तुमको बेज्जत करूंगी। लगातार ब्लैकमेल भी करती है। उसने साफ कहा था कि तुम पुलिस में भर्ती होना चाहते हो तो तुमको पुलिस में भी भर्ती नहीं होने दूंगी, तुम्हारे खिलाफ एफआईआर करवा दूंगी। जग्गू ने कहा है कि तीन साल से मैनेज करते करते वह थक गया है और अब नहीं सह सकता।

मृतक जग्गू की बहन ने न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उसे कानुन पर पूरा भरोसा है। उसने कहा कि मेरा नाम ज्योति है, मैं जगबंधु की बहन हूं और मेरे भाई के साथ ऐसा हादसा हो गया है। उनको कोई लड़की एकदम टॉर्चर करती थी, लड़की और उनकी फ्रैंड और उनकी सिस्टर उनके प्रियांसे वह चारों लोग उनको बहुत टार्चर कर करके उनको मजबूर कर दिए थे। क्या हुआ क्या नहीं ये हमको भी नहीं पता लेकिन ऑडियो में मतलब बोल रहे हैं भैया कि ये लोग टॉर्चर कर रहे हैं, ये लोग मुझे मजबूर कर रहे, ऐसा करने के लिए। उनका सपना था और हमारा भी सपना था कि उनको पुलिस में भर्ती होना है और उनको यह लड़की हमेशा ब्लैकमेल करके टॉर्चर कर करके उनके साथ ऐसा करी है। अब हमें कानून पर पूरा विश्वास है कि उन्हें सजा मिलेगी। उनके गुनहगारों को सजा मिलेगी और उनको न्याय मिलेगा। वह धमकी देती थी भाई को कि तुमको पुलिस में भर्ती होने तभी दूंगी, जब तुम मुझसे शादी करोगे, अगर शादी नहीं करोगे तो तुमको पुलिस में भर्ती होने नहीं दूंगी, मैं मर जाउंगी, हाथ काट लूंगी, ऐसा करती थी।

https://www.facebook.com/share/v/19QNjKhEGL/?mibextid=oFDknk

ज्योति ने कहा कि उसके भाई की मौत सुसाइड है या मर्डर यह तो उसे भी पता नहीं चल रहा है लेकिन भाई एक फंक्शन में गए थे नाईट में। वहीं से साढ़े दस बजे से मतलब पौने ग्यारह बजे वो बोले कि बाथरूम जा रहा हूँ उसके बाद से वो दिखे नहीं, सीधा मतलब स्टेशन में मिले। ट्रेन में गोंदिया स्टेशन पर मिले। ट्रेन में टॉयलेट में थे फांसी टाईप के थे, फांसी लगे हुए थे। फंक्शन के बाद से उनको खोजते रहे हम लोग, लेकिन फंक्शन के बाद सीधा स्टेशन में मिले ट्रेन में। क्या था, कबसे था वो हमको पता नहीं लेकिन वो लड़की जब मतलब आकर घर में ब्लैकमेल करी तब हमको पता चला कि ऐसा ऐसा है, वह ब्लैकमेल कर रही है। वो किसी और के साथ रिलेशन में है, इंगेजमेंट हो गया है फिर भी भैया के साथ ही रहना, शादी करना चाह रही थी इसलिए। भैया शादी नहीं करेंगे बोले तो ब्लैकमेल करती थी उनको।

UP की सास के बाद MP के ससुर की तलाश, बहु के साथ किया ऐसा कांड कि होना पड़ा फरार
Odisha Elephant Raigarh: तालाब में गिरा दंतैल हाथी रेस्क्यू के बाद लौटा, जामगांव जंगल में मौजूदगी से ग्रामीण सतर्क
Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल
Bhilai breaking : बीएसपी श्रमिक को पुलिस वाले ने मोबाइल पर फोटो दिखाया और पूछा आपकी कौन लगती है…? मां है बताने पर, कहा – “फौरन अस्पताल पहुंचिए…”
Durg Bribery Case : ड्रग्स केस में 50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप, दो सब-इंस्पेक्टर निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू
Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू

25 साल में बदली जीपीएम की खेती की…

GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर
GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर

जिले में सिंचाई क्षमता (GPM Irrigation Capacity) 4,458…

Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश
Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष…

Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला
Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला

इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी पर भालू…

Dhamtari Prayer Meeting : प्रार्थना सभा में हिंदुओं की मौजूदगी पर रोक, मतांतरण मानकर शिकायत की बात
Dhamtari Prayer Meeting : प्रार्थना सभा में हिंदुओं की मौजूदगी पर रोक, मतांतरण मानकर शिकायत की बात

सीजी भास्कर, 17 सितंबर : धमतरी में ईसाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?