CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MG Majestor : भारत में अग्रेसिव डिजाइन और दमदार इंजन के साथ हुई लॉन्च एमजी मैजेस्टर

MG Majestor : भारत में अग्रेसिव डिजाइन और दमदार इंजन के साथ हुई लॉन्च एमजी मैजेस्टर

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 मई : जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी MG Majestor को लॉन्च कर दिया है। इसे देश की पहली D+ SUV के रूप में पेश किया गया है। इस फुज साइज एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन दिया गया है। बात करें प्राइस की तो, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 40.99 लाख रुपए रखी है, जबकि 4×4 वेरिएंट की कीमत 44.99 लाख रुपए तक जाती है। यह एसयूवी सीधे तौर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक और जीप मेरिडियन जैसी प्रीमियम SUVs को कड़ी टक्कर देगी। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में…

Contents
  • कितनी खास है नई MG Majestor
  • MG Majestor इंजन और पावर

कितनी खास है नई MG Majestor

सबसे पहले बात करें एक्सटीरियर की तो MG Majestor का लुक काफी बोल्ड नजर आता है। डिजाइन में बड़ा Mosaic Matrix ग्रिल दिया गया है। इसमें Dragon Eye LED DRLs, ट्राई-बीम LED हेडलैंप्स, कनेक्टेड LED टेल लैंप्स इसके अग्रेसवि लुक को और भी बढ़ाने का काम करते हैं। इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। डाइमेंशन को देखें तो इसकी लंबाई 5,046 mm, चौड़ाई 2,016 mm, ऊंचाई 1,870 mm और व्हीलबेस 2,950 mm है, जो इसे सेगमेंट की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUV बनाती है।

इंटीरियर पर नजर डालें तो इसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम दिया गया है। इसके साथ डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वेंटिलेटिड सीट, मसाज सीट, जेबीएल का ऑडियो सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ स्‍मोक एबोनी थीम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है, जिसमें असिस्टेड स्टीयरिंग, ब्रेकिंग और एक्सीलरेशन फंक्शन्स दिए गए हैं। इसके अलावा ESP, ABS, EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, रोल मूवमेंट इंटरवेंशन और 360-डिग्री HD कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

MG Majestor इंजन और पावर

इस एसयूवी में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 215.5 PS पावर और 478.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ये 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। ग्राहक 2WD और 4WD दोनों ऑप्शन चुन सकते हैं। इसमें एडवांस्ड इंटेलिजेंट 4WD सिस्टम है, जो 10 ऑफ-रोड मोड्स के साथ आता है।

शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 900 अंक का गिरावट, 15 मिनट में निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूबे…
GST Cut : जीएसटी में कटौती से दोपहिया की बिक्री 5-6 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद
RBI Interest Rate Outlook : आने वाले महीनों में 25-50 आधार अंकों की कटौती कर सकता है आरबीआई
Rule Change : LPG के दाम घटे… ₹12 लाख तक इनकम टैक्स Free, आज से देश में लागू हो रहे ये 5 बड़े बदलाव
Chhattisgarh Budget 2026: ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम—उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?