CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP Iron Theft : फ्लाई ऐश की आड़ में भिलाई स्टील प्लांट से लोहे की चोरी, 250 टन माल जब्त

BSP Iron Theft : फ्लाई ऐश की आड़ में भिलाई स्टील प्लांट से लोहे की चोरी, 250 टन माल जब्त

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई स्टील प्लांट से बड़े पैमाने पर लोहे की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने हथखोज और अकलोरडीह इलाके में कार्रवाई करते हुए एक कबाड़ गोदाम से करीब 250 टन संदिग्ध लोहा जब्त किया है। शुरुआती जांच में जब्त माल की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। (BSP Iron Theft)

Contents
  • ट्रांसपोर्टर और गोदाम संचालक पर जांच
  • BSP प्रबंधन और CISF की भूमिका पर सवाल : BSP Iron Theft

पुलिस ने मौके से 10 से अधिक वाहनों को भी जब्त किया है। आशंका जताई जा रही है कि फ्लाई ऐश परिवहन की आड़ में प्लांट से लोहा बाहर निकाला जा रहा था। मामले के सामने आने के बाद भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने भी जांच समिति गठित कर दी है।

पुलिस की रेड में खुला चोरी का मामला : BSP Iron Theft

पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि भिलाई स्टील प्लांट से लोहे की प्लेटें और स्क्रैप चोरी कर बाहर सप्लाई किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध ट्रकों पर नजर रखी और उनका पीछा करते हुए हथखोज स्थित एक गोदाम तक पहुंची।

जैसे ही ट्रक गोदाम के अंदर पहुंचे, पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा। जांच के दौरान मौके पर मौजूद लोग लोहे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने गोदाम और यार्ड की तलाशी ली, जहां भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा मिला।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ट्रकों के ऊपर फ्लाई ऐश डाली जाती थी, जबकि नीचे लोहे की खेप छिपाकर रखी जाती थी।

ट्रांसपोर्टर और गोदाम संचालक पर जांच

मामले में ट्रांसपोर्टर संजय सिंह का नाम सामने आया है। वहीं जिस कबाड़ गोदाम से लोहा बरामद हुआ, उसका संचालन मोहम्मद कलीम द्वारा किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस दोनों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मौके पर मिले हाईवा वाहनों के ड्राइवरों के पास केवल फ्लाई ऐश परिवहन से जुड़े दस्तावेज थे। पूछताछ में यह बात सामने आई कि गोदाम में रखा गया लोहा प्लांट से चोरी कर लाया गया था।

BSP प्रबंधन और CISF की भूमिका पर सवाल : BSP Iron Theft

घटना के बाद भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्लांट की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जिम्मे है और पूरे परिसर में बड़ी संख्या में जवान और सीसीटीवी कैमरे तैनात हैं।

इसके बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में लोहे की चोरी होने से अंदरूनी मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और BSP प्रबंधन पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने बरामद लोहे को जब्त कर गोदाम सील कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Newborn Rescue Case: सीढ़ियों पर मिली नवजात को लेकर विधायक रिकेश सेन सक्रिय, मुख्यमंत्री से भी की चर्चा
Facebook Friendship Turns Crime : महिला को ब्लैकमेल कर लाखों की उगाही का आरोप; आरोपी गिरफ्तार
जुनवानी सतनामी पारा की बजबजाती गलियां देख हैरान हुए विधायक, तत्काल नाली निर्माण के दिए निर्देश
Chandanpur Name Change : चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र के बाद गांव को मिली नई पहचान
Paddy Procurement : एक नवंबर से 3,286 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करे सरकार : कांग्रेस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khairagarh Music University : डिजिटल माध्यमों से दुनिया तक पहुंचाएं छत्तीसगढ़ की लोककलाएं, राज्यपाल रमेन डेका ने दिया संदेश
Khairagarh Music University : डिजिटल माध्यमों से दुनिया तक पहुंचाएं छत्तीसगढ़ की लोककलाएं, राज्यपाल रमेन डेका ने दिया संदेश

छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को डिजिटल मंच पर वैश्विक…

Raigarh Minor Rape Case
Raigarh Minor Rape Case : रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Minor Rape Case : सूचना के आधार…

बैंक ऑफ बड़ौदा पर 1.44 लाख करोड़ रुपये का मुकदमा, कर्ज वसूली के बीच बीआर शेट्टी के दावे से शेयरों में गिरावट

बैंक ऑफ बड़ौदा और एनएमसी हेल्थकेयर के संस्थापक…

Raipur Student Death Case
Raipur Student Death Case : टीचर की शिकायत के बाद स्कूल में बुलाई गई छात्रा, घर लौटकर मौत

Raipur Student Death Case : मामले में टिकरापारा…

Hotel Employee Death Case
Hotel Employee Death Case : सूरजपुर के होटल में कर्मचारी की मौत, कमरे में फंदे पर मिला शव

Hotel Employee Death Case : पुलिस होटल में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?