CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Paternity dispute dna test supreme court : बड़ा फैसला, डीएनए टेस्ट को दी मंजूरी

Paternity dispute dna test supreme court : बड़ा फैसला, डीएनए टेस्ट को दी मंजूरी

By Newsdesk Admin
30/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 30 मई। महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलसापाली से जुड़े एक चर्चित पितृत्व विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने डीएनए परीक्षण कराने के आदेश को बरकरार रखते हुए स्पष्ट कहा कि जब पितृत्व का प्रश्न सीधे विवाद का विषय हो और उसका समाधान किसी अन्य साक्ष्य से संभव न हो, तब न्यायहित में वैज्ञानिक जांच आवश्यक हो जाती है। (Paternity dispute dna test supreme court)

यह मामला कई वर्षों से न्यायालयों में लंबित था। विवाद उस युवक द्वारा दायर दीवानी वाद से जुड़ा है, जिसमें उसने स्वयं को संबंधित व्यक्ति का पुत्र बताते हुए संपत्ति में हिस्सेदारी का दावा किया था। युवक की माता का कहना था कि वर्ष 1999 में दोनों के बीच संबंध बने थे, जिसके बाद युवक का जन्म हुआ। दूसरी ओर संबंधित व्यक्ति लगातार पितृत्व से इंकार करता रहा।

मामले (Paternity dispute dna test supreme court) में पहले भरण-पोषण को लेकर भी कई कानूनी कार्यवाहियां हुई थीं। निचली अदालतों और बाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डीएनए परीक्षण कराने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि पितृत्व का स्पष्ट निर्धारण डीएनए परीक्षण के बिना संभव नहीं है। इसके बाद मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई।

सुप्रीम कोर्ट में अपीलकर्ता की ओर से तर्क दिया गया कि किसी व्यक्ति को जबरन डीएनए सैंपल देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता तथा यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित पक्ष की ओर से कहा गया कि लगातार पितृत्व से इंकार किए जाने के कारण सच्चाई सामने लाने का एकमात्र प्रभावी माध्यम डीएनए परीक्षण ही है

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अपने कई पुराने महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत में डीएनए परीक्षण सामान्य रूप से आदेशित नहीं किया जाता, लेकिन जब पितृत्व (Paternity dispute dna test supreme court) का प्रश्न सीधे विवाद का विषय हो और उसका उत्तर किसी अन्य साक्ष्य से संभव न हो, तब न्यायालय वैज्ञानिक जांच का आदेश दे सकता है।

अदालत ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि इस मामले में ऐसा कोई अन्य ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं है, जो विवाद का अंतिम समाधान दे सके। न्यायालय ने यह भी माना कि यदि इस प्रश्न का स्पष्ट उत्तर कभी सामने नहीं आया, तो संबंधित युवक अपने वैधानिक और संपत्ति संबंधी अधिकारों से वंचित हो सकता है।सुप्रीम कोर्ट ने अंततः अपील खारिज करते हुए संबंधित दीवानी न्यायालय को डीएनए परीक्षण की तिथि निर्धारित कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वपूर्ण मामले में सुप्रीम कोर्ट में पीड़ित पक्ष की ओर से अभिनव श्रीवास्तव व स्थानीय अधिवक्ता बजरंग अग्रवाल की पुत्री अधिवक्ता बरखा अग्रवाल ने पैरवी की।

Chhattisgarh IPS Transfer 2026 : राजनांदगांव IG बदले, कोरिया SP हटे; 12 जिलों को मिले नए कप्तान
Instagram Harassment Case: इंस्टाग्राम से हुई पहचान के बाद महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट, रायगढ़ में आरोपी गिरफ्तार
Silver crown stolen from temple : राजपरिवार के मंदिर से 10 तोला का चांदी का मुकुट चोरी
Shivraj Singh Chouhan Chhattisgarh Visit : एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं केंद्रीय मंत्री, छत्तीसगढ़ में आज रहेगा सियासी हलचल का दिन
Bus Accident : नेशनल मार्ग पर अचानक पलटी यात्री बस, सफर के बीच मची चीख पुकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Jagannath Rath Yatra
Raipur Jagannath Rath Yatra : सोने की झाड़ू से निभाई जाएगी परंपरा

Raipur Jagannath Rath Yatra

Road Accident
Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की थम गई सांसें

सुबह का समय था और राष्ट्रीय राजमार्ग पर…

Allahabad HC
Allahabad HC : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त को मिली बड़ी राहत, अदालत की इस टिप्पणी ने खींचा ध्यान

कानूनी गलियारों में गुरुवार को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले…

Semicon 2.0
Semicon 2.0 : केंद्र के तीन बड़े फैसलों पर सीएम साय का स्वागत, बोले- छत्तीसगढ़ में निवेश, रोजगार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

केंद्र सरकार द्वारा सेमिकॉन 2.0 (Semicon 2.0), राष्ट्रीय…

Ram Mandir donation case : SIT जांच अंतिम चरण में
Ram Mandir donation case : SIT जांच अंतिम चरण में, रिपोर्ट में लापरवाही के संकेत

Ram Mandir donation case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?