CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Jagannath Rath Yatra : राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा निभाई जाएगी परंपरा

Raipur Jagannath Rath Yatra : राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा निभाई जाएगी परंपरा

By Newsdesk Admin
16/07/2026
Share
Raipur Jagannath Rath Yatra
Raipur Jagannath Rath Yatra

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों से भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रथयात्रा के लिए अलग-अलग मार्ग और समय निर्धारित किए गए हैं तथा लोगों से घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी लेने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। (Raipur Jagannath Rath Yatra)

Raipur Jagannath Rath Yatra
Raipur Jagannath Rath Yatra

राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा परंपरा का निर्वहन : Raipur Jagannath Rath Yatra

यह भी पढ़ें : Jagannath Rath Yatra Raipur : भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल और CM निभाएंगे ‘छेरा पहरा’

रायपुर की रथयात्रा की सबसे विशेष परंपरा ‘छेरापहरा’ है। इस परंपरा के तहत महाप्रभु जगन्नाथ के रथ के मार्ग की सफाई साधारण झाड़ू से नहीं, बल्कि करीब सवा किलो वजनी दो सोने की झाड़ुओं से की जाती है। इनमें से एक झाड़ू राज्यपाल और दूसरी मुख्यमंत्री के हाथ में होती है। दोनों रथ के आगे चलकर इस परंपरा का निर्वहन करते हैं।

रथयात्रा को लेकर शहर के विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। जिन मार्गों से रथयात्रा निकलेगी, वहां साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के दौरान भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त की है।

धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराने ओडिशा के पुजारी भी आमंत्रित : Raipur Jagannath Rath Yatra

गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में इस वर्ष भी ओडिशा से आए कलाकारों ने पारंपरिक शैली में मंदिर और रथों को सजाया है। मंदिर की दीवारों, प्रवेश द्वार और रथों पर पुरी की तर्ज पर रंग-बिरंगी धार्मिक चित्रकारी और पारंपरिक अलंकरण किया गया है। धार्मिक अनुष्ठानों को विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए ओडिशा से पुजारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

रायपुर की पुरानी बस्ती स्थित टुरी-हटरी का जगन्नाथ मंदिर शहर के सबसे प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है। लगभग 500 वर्ष पुराने इस मंदिर को पहले ‘साहूकार मंदिर’ के नाम से जाना जाता था। समय के साथ यहां भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा स्थापित होने के बाद इसकी पहचान जगन्नाथ मंदिर के रूप में बनी।

इस मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ के साथ श्रीराम दरबार, दो शिव मंदिर, संतोषी माता मंदिर, गरुड़ मंदिर और संकटमोचन हनुमान मंदिर भी स्थित हैं। यही कारण है कि यह मंदिर वर्षभर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहता है।

ख़बरें और भी हैं : राष्ट्रपति द्रोपदी ने जगन्नाथ मंदिर में किए महाप्रभु के दर्शन, देशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की करी कामना

भिलाई में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की सुरक्षित व्यवस्थित और सफल तैयारी के लिए MLA रिकेश ने जिले की प्रशासनिक और पुलिस टीम को दी बधाई
नगरीय निकायों पर ₹1525 करोड़ का बिजली बिल बकाया: CM साय
Hidma News : फोर्स के दबाव में पड़ोसी राज्य तेलंगाना के जंगलों में छिपा सबसे खूंखार नक्सली हिड़मा
मनेंद्रगढ़: सरकारी अस्पताल में गर्भवती को नहीं मिला बेड, कुर्सी पर बैठाकर किया इलाज, दर्द से कराहती रही महिला…
Anti-Conversion Bill : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, शीतकालीन सत्र में आएगा नया मतांतरण विधेयक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Retired Police Officer
Retired Police Officer : बिलासपुर में सेवानिवृत्त थाना प्रभारी ने उठाया आत्मघाती कदम, घर के भीतर मिला शव

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। बिलासपुर के सरकंडा इलाके…

VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत
VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : ग्रामीण विकास मंत्रालय…

Raipur Jagannath Rath Yatra
Raipur Jagannath Rath Yatra : राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा निभाई जाएगी परंपरा

Raipur Jagannath Rath Yatra

Road Accident
Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की थम गई सांसें

सुबह का समय था और राष्ट्रीय राजमार्ग पर…

Allahabad HC
Allahabad HC : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त को मिली बड़ी राहत, अदालत की इस टिप्पणी ने खींचा ध्यान

कानूनी गलियारों में गुरुवार को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?