CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rath Yatra Special Train : रथ यात्रा के लिए स्पेशल सौगात, जगदलपुर–पुरी शुरू

Rath Yatra Special Train : रथ यात्रा के लिए स्पेशल सौगात, जगदलपुर–पुरी शुरू

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
Rath Yatra Special Train
Rath Yatra Special Train

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। रेलवे ने बस्तर से जगन्नाथ पुरी के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है। आज 15 जुलाई बुधवार को यह ट्रेन सुबह जगदलपुर रेलवे स्टेशन से पुरी के लिए रवाना हुई है। वहीं दूसरी ओर राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को अगले पांच महीने तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। (Rath Yatra Special Train)

Contents
  • ट्रेन में कुल 12 कोच : Rath Yatra Special Train
  • राउरकेला एक्सप्रेस पर लगा ब्रेक
  • ट्रैक रिनुअल काम के चलते लिया निर्णय : Rath Yatra Special Train
Rath Yatra Special Train
Rath Yatra Special Train : रेलवे की स्पेशल सौगात

ये ट्रेन सप्ताह में एक दिन नहीं चलेगी। दरअसल, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे जगदलपुर और पुरी के बीच हर साल एक विशेष ट्रेन चलाता है।

इस बार यह स्पेशल ट्रेन आज 15 जुलाई की सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर रवाना हुई और अब 23 जुलाई को भी सुबह इसी समय जगदलपुर से रवाना होगी और रात 1 बजकर 40 मिनट पर पुरी पहुंचेगी।

 

यह भी पढ़ें : Police alert regarding crime control : अफसरों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

 

ट्रेन में कुल 12 कोच : Rath Yatra Special Train

वापसी में यह ट्रेन 16 और 24 जुलाई की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर पुरी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर जगदलपुर पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए गए हैं, जिनमें सेकेंड क्लास, स्लीपर और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष कोच भी शामिल हैं। इससे रथयात्रा में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Train Derailment : रेलवे ट्रैक पर छोड़ा JCB बकेट, मालगाड़ी डिरेल, 10 गिरफ्तार 

 

राउरकेला एक्सप्रेस पर लगा ब्रेक

हालांकि, इसी बीच रेलवे ने एक और बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक उन्नयन और ट्रैक रिन्यूअल का काम चल रहा है। इसके चलते राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस का संचालन अगले पांच महीनों तक सप्ताह में एक दिन प्रभावित रहेगा। रेलवे के मुताबिक 17 नवंबर तक हर मंगलवार को राउरकेला से चलने वाली और बुधवार को जगदलपुर से रवाना होने वाली राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस को निरस्त रखा जाएगा। यानी इस अवधि में हर सप्ताह एक दिन यह ट्रेन नहीं चलेगी।

 

यह भी पढ़ें : MPT Testing Facility: बीएसपी में शुरू हुई आधुनिक एमपीटी जांच सुविधा, रेल गुणवत्ता में होगा बड़ा सुधार

 

ट्रैक रिनुअल काम के चलते लिया निर्णय : Rath Yatra Special Train

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक रिन्यूअल के लिए आधुनिक टीटीआरटी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पुराने तरीके की तुलना में कई गुना तेजी से काम करती है। हालांकि इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के संचालन पर अस्थाई प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। एक तरफ रथयात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाकर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है, तो दूसरी तरफ ट्रैक सुधार कार्य के कारण राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस के यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी।

 

ख़बरें और भी हैं : https://cgbhaskar.com/gondia-railway-work/ 

 

ख़बरें और भी हैं : Ajwain Water : रोज सुबह अजवाइन का पानी पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं, जानिए किन लोगों के लिए हो सकता है फायदेमंद

 

मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड कर्मचारी पर बदमाशों ने किया फायर, 4 गोली लगने से मौत
Dantewada Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने रातभर रोकी सड़क
Ex ब्वायफ़्रेंड ने लड़की के सीने पर मारा चाकू, धमकी दी- किसी और का नहीं होने दूंगा, भेजा गया जेल
नौकरी का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, 2 आरोपी पहले ही जेल में, तीसरा 4 साल बाद रायपुर से गिरफ्तार..
Oh..my…God…सातवीं मंजिल से कूद महिला Sub Inspector ने दे दी जान, कौन बनेगा करोड़पति में हाट सीट पर बैठ चुकी है यह लेडी इंस्पेक्टर, Suicide की वजह जानने तफ्तीश में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?