CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bus Accident : नेशनल मार्ग पर अचानक पलटी यात्री बस, सफर के बीच मची चीख पुकार

Bus Accident : नेशनल मार्ग पर अचानक पलटी यात्री बस, सफर के बीच मची चीख पुकार

By Newsdesk Admin
18/05/2026
Share
Bus Accident
Bus Accident

सीजी भास्कर, 18 मई। नेशनल मार्ग पर सोमवार सुबह अचानक अफरा तफरी का माहौल (Bus Accident) बन गया जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। कुछ यात्री बस के भीतर फंसे हुए दिखाई दिए, जबकि कई घायल सड़क किनारे दर्द से कराहते नजर आए।

Contents
  • रायपुर से कोंटा जा रही थी बस : Bus Accident
  • शिक्षिका की मौके पर गई जान
  • 15 यात्री घायल, अस्पताल में इलाज जारी
  • जेसीबी से हटाई गई बस

घटना के बाद इलाके में यातायात भी कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

रायपुर से कोंटा जा रही थी बस : Bus Accident

मिली जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस रायपुर से कोंटा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बालेंगा कोसा सेंटर के पास बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई।

शिक्षिका की मौके पर गई जान

इस हादसे में कवर्धा निवासी और दोरनापाल में पदस्थ शिक्षिका पद्मनी चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

15 यात्री घायल, अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में करीब 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आने की भी जानकारी सामने आई है।

जेसीबी से हटाई गई बस

घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लगने (Bus Accident) लगा था। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से पलटी बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात दोबारा शुरू कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Missing rice miller recovered : दुर्ग के राइस मिलर का शव शिवनाथ नदी से बरामद
Dr Varnika Sharma : शोषण का होगा अंत, बचपन को मिलेगा हक, प्रदेश भर में छापेमारी के आदेश
ड्रग तस्कर ने थाने में खुद को मारी गोली, पिस्टल लेकर पहुंचा था, 1814 करोड़ के ड्रग तस्करी मामले में था फरार
GST Department Reshuffle Chhattisgarh : जीएसटी विभाग के उपायुक्त, सहायक आयुक्त समेत 10 निरीक्षक हुए इधर से उधर
Chaitanya Baghel Bail Case: चैतन्य बघेल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, EOW-ACB ने दी चुनौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur Bus Accident : मवेशी को बचाने मोड़ी बस, पेड़ से टकराई; 15 से ज्यादा यात्री घायल

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : बस हादसा (Jashpur…

FIR Filing ASI : एफआईआर दर्ज करने वाले ASI को ही जांच, हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
FIR Filing ASI : एफआईआर दर्ज करने वाले ASI को ही जांच, हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने वाले ASI…

Government Quarters : 13 डॉक्टर-कर्मचारियों को बेदखली नोटिस, शासकीय आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : शासकीय आवास (Rajnandgaon…

Job Fair 2026 : 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 174 पदों पर भर्ती

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : जॉब फेयर (Job…

Janjati Samaj : कांग्रेस पर अपमान के आरोप, बालोद SP से शिकायत; कार्रवाई की मांग

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?