CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आठ वकीलों के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी वकालतनामा, धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला, Supreme court के आदेश बाद बड़ी कार्रवाई

आठ वकीलों के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी वकालतनामा, धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला, Supreme court के आदेश बाद बड़ी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
29/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 नवंबर। सीबीआई ने फर्जी वकालतनामा मामले में आठ वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद की है। सीबीआई के एफआईआर में कहा गया है कि इस मामले में झूठे प्रतिरुपण, कोर्ट में झूठे दावे, जालसाजी-धोखाधड़ी समेत अन्य अपराध में शामिल होने का संदेह है।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार यह घटनाक्रम जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ द्वारा दिए गए फैसले के बाद सामने आया है। जिसमें शीर्ष अदालत ने सीबीआई को एक ऐसे मामले की जांच करने का आदेश दिया था, जिसमें एक वादी ने शीर्ष अदालत के समक्ष विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर करने से इनकार कर दिया था और दावा किया था कि उसने कोर्ट में अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए कभी किसी वकील को नियुक्त नहीं किया था। पीठ ने हाल ही में यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की धोखाधड़ी में लिप्त वकीलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा संबंधित एसएलपी पर उत्तर प्रदेश राज्य को नोटिस जारी करने के एक महीने से अधिक समय बाद याचिकाकर्ता भगवान सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय रजिस्ट्री को एक पत्र लिखकर दावा किया कि उन्होंने ऐसा कोई मामला दायर नहीं किया है।

इस मामले के कारण पीठ ने एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (एओआर) को सख्त निर्देश जारी किए कि अब उन्हें केवल उन वकीलों की उपस्थिति दर्ज करनी होगी जो किसी विशेष दिन उस मामले में उपस्थित होने और बहस करने के लिए अधिकृत हैं। कोर्ट ने कहा कि यदि बहस करने वाले अधिवक्ता के नाम में कोई परिवर्तन होता है, तो संबंधित एओआर का यह कर्तव्य होगा कि वह संबंधित कोर्ट मास्टर को अग्रिम रूप से या सुनवाई के समय सूचित करे।

चेक गणराज्य के PM का एक्स अकाउंट हैक, हैकर्स ने लिखा कुछ ऐसा कि मच गया पूरे यूरोप में हड़कंप 
जगजीत सिंह डल्लेवाल हिरासत में, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने की तैयारी तेज
भाजपा जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम ने घोषित की 4 और मंडल की कार्यकारिणी, देखिए सूची
सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, बलरामपुर-सूरजपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार..
CM विष्णुदेव पर अपमानजनक टिप्पणी, धमकी के वायरल विडियो पर दुबे का पलटवार, देखिए विडियो, कहा – “पुलिस और BJP कार्यकर्ता जाग जाएं”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh News
Raigarh News : रायगढ़ में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा, गुणवत्ता पर सवाल उठाने पहुंचे रवि भगत हिरासत में, पुलिस कार्रवाई से बढ़ा विवाद

लैलूंगा ब्लॉक में सरस्वती साइकिल योजना के तहत…

Parole Absconding
Parole Absconding : पैरोल पर छूटा हत्या का दोषी 6 साल बाद गिरफ्तार: कोरबा में ठेका कंपनी में कर रहा था नौकरी, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

Korba News के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी…

Korba River Accident
Korba River Accident : मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबकर मौत, बेटे ने बचाने की पूरी कोशिश की, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Korba News के तहत कोरबा जिले से दर्दनाक…

Bastar Rain Alert
Bastar Rain Alert : बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर, बस्तर में लगातार बारिश, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट

Bastar Rain Alert के बीच बस्तर संभाग में…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर में दुकानों की ब्रांडिंग पर नई सख्ती, बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर 50 हजार तक जुर्माना

अब दुकानों की ब्रांडिंग और आउटडोर विज्ञापनों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?