CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur’s history sheeter expelled from the district : हत्या, लूट और रेप समेत 49 मामले दर्ज, 6 जिलों में एंट्री पर रोक

Raipur’s history sheeter expelled from the district : हत्या, लूट और रेप समेत 49 मामले दर्ज, 6 जिलों में एंट्री पर रोक

By Newsdesk Admin
02/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 जून। रायपुर ग्रामीण पुलिस की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी आशुतोष उर्फ छोटू भाण्डूलकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे 6 महीने के लिए 6 जिलों से जिला बदर कर दिया है। आरोपी पर हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। (Raipur’s history sheeter expelled from the district)

Contents
  • आरोपी पर दर्ज हैं 49 आपराधिक मामले
  • रायपुर ग्रामीण एसपी की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई : Raipur’s history sheeter expelled from the district

कलेक्टर गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक आरोपी को रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों की सीमा से बाहर रहना होगा।

7 दिन में छोड़नी होगी जिला सीमा : Raipur’s history sheeter expelled from the district

पुलिस के अनुसार, गोबरा नवापारा निवासी आशुतोष उर्फ छोटू भाण्डूलकर को आदेश जारी होने के सात दिनों के भीतर प्रतिबंधित जिलों की सीमा छोड़नी होगी। अगले छह महीने तक वह इन जिलों में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

यदि किसी आवश्यक कार्य के लिए उसे इन जिलों में आना होगा, तो पहले अदालत या जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने आदेश उल्लंघन की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

आरोपी पर दर्ज हैं 49 आपराधिक मामले

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 49 मामले दर्ज हैं।

इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, अवैध वसूली, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जुआ अधिनियम और आबकारी अधिनियम से जुड़े अपराध शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गतिविधियों के कारण क्षेत्र में लगातार कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती थी।

रायपुर ग्रामीण एसपी की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई : Raipur’s history sheeter expelled from the district

रायपुर ग्रामीण एसपी स्वेता सिन्हा श्रीवास्तव ने आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा था। पुलिस का कहना है कि कई मामलों में कार्रवाई के बावजूद आरोपी के व्यवहार में सुधार नहीं आया।

जिला प्रशासन ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि जिला बदर आदेश के पालन की लगातार निगरानी की जाएगी।

यदि आरोपी प्रतिबंधित जिलों की सीमा में पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आदतन अपराधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया गया है।

Balod Accident : बालोद में सीवरेज लाइन का काम बना काल, मिट्टी धंसते ही गड्ढे में दब गए 3 मजदूर
Urkura Station : बच्चों की चीख से मचा हड़कंप, ट्रेन के सामने जाने लगी महिला; स्टेशन मास्टर ने दौड़कर बचाई जान
Raipur FIFA Fan Fest : फीफा फाइनल 2026 का रोमांच !
Triple Talaq : तीन तलाक का मोबाइल वर्जन, कॉल पर तलाक देकर किया दूसरा निकाह, गर्भवती पत्नी बोली – अब कानून बोलेगा
Chhattisgarh ambulance services : छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी मजबूती, जल्द मिलेंगी 851 एंबुलेंस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NSUI Protest
NSUI Protest : रायपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के 21 फीट के पुतले जलाए

प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन…

Fake Currency
Fake Currency : कोरबा में दशहरा मेले में नकली नोट चलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार के जाली नोट जब्त

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा मेले के दौरान…

Police Memorial Day
Police Memorial Day : रायगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, 154 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए

रायगढ़ के रक्षित केंद्र उर्दना स्थित शहीद परेड…

Saurav Ashutosh Bail
Saurav Ashutosh Bail : सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर आज फैसला, खत्म हो रही हिरासत की अवधि

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और…

Raipur Hospital
Raipur Hospital : रायपुर जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन होंगे डॉ. संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?