CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी के दिन हुआ ऐसा कांड कि दंग रह गए घरवाले, तीन बार बेहोश हुई दुल्हन, पिता बोले- “हम मुंह दिखाने लायक नहीं रहे…!”

शादी के दिन हुआ ऐसा कांड कि दंग रह गए घरवाले, तीन बार बेहोश हुई दुल्हन, पिता बोले- “हम मुंह दिखाने लायक नहीं रहे…!”

By Newsdesk Admin
30/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 30 नवंबर। एक विवाह समारोह से पहले दूल्हा अचानक गायब हो गया। लड़की वालों ने बताया कि दूल्हे के पिता ने फोन पर बताया कि दूल्हा दोपहर को सूट लेने के लिए गणेशगंज गया था लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौटा और मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पुलिस ने दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है। मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिला का है जहां विवाह के दिन अचानक गायब दुल्हे की आलमबाग बस अड्डे के पास आखिरी लोकेशन मिली है। पुलिस की दो टीमें तलाश में लगी हैं। उधर शादी के दिन ऐन वक्त पर बारात न आने से लड़की का परिवार बुरी तरह आहत और परेशान हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विवाह से कुछ देर पहले गायब हुए दूल्हे की आखिरी लोकेशन आलमबाग बस अड्डे का पास मिली है। पुलिस की दो टीमें तलाश में लगी है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर लड़की वालों ने कहा कि लड़के वालों ने मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। रात तक किसी ने सही से जवाब नहीं दिया।

इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दूल्हे के दोस्तों से पूछताछ की गई है। लेनदेन के बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन कुछ भी ऐसा नहीं मिला जो किसी अन्य बिंदु पर जांच को ले जाए। दूल्हा घर से निकलने के बाद आलमबाग पहुंचा था। वहां से ससुराल पक्ष से आखिरी फोन गया था। उसके बाद फोन बंद कर हो गया। आगे लड़का किधर गया, इसके बारे में टीम तलाश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि गुरुवार रात को शादी होनी थी। लड़की पार्लर से देर शाम को घर पहुंची। बरात न आने पर उन्होंने लड़के के पिता को फोन किया तो वह पहले तो कई बार फोन काटते रहे। उन्होंने लड़के को फोन मिलाया तो बंद आया। करीब 8 बजे रात लड़के के पिता का फोन रिसीव हुआ। फोन रिसीव होते ही उन्होंने बताया कि लड़का दोपहर सूट लेने के लिए गणेशगंज गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा और मोबाइल भी स्विच ऑफ है। वह रिश्तेदारों के साथ उसकी खोजबीन कर रहे हैं पर कुछ पता नहीं चला। यह सुनते ही लड़की पक्ष के लोग सन्न रह गए। आनन फानन लड़के के घर पहुंचे तो पिता ने सारी बात लड़की पक्ष को बताई। गेस्ट हाउस में लड़की के परिजन और रिश्तेदार समेत सैकड़ों लोग इकट्ठा थे। सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त लड़की के पिता रो-रोकर हाल बुरा था। घरवालों ने ढांढस बंधाते हुए उन्हें किसी तरह से शांत कराया उधर, लड़की घटना के बाद से तीन बार बेसुध हो चुकी है।

प्यार के चक्कर में चोरी, बाइक खरीदने के लिए उठा लिया ₹2 लाख का सामान
‘सिंदूर मिटाने वालों को मिट्टी में मिलाया’ वाले बयान पर इमरान मसूद की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
Father Shot Daughter : पिता ने बेटी और प्रेमी को मारी गोली, युवती की मौत, युवक गंभीर
निगमायुक्त बोले – सफाई हमारे लिए चैलेंज: 38 मिनट में राजवाड़ा किया साफ, शहरवासियों का मिल रहा सहयोग..
Independence Day 2025: छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान, देखिए पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?