CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tamil Nadu Politics  : कौन हैं अन्नामलाई जिनके इस्तीफे की अटकलों ने बढ़ाई BJP की टेंशन

Tamil Nadu Politics  : कौन हैं अन्नामलाई जिनके इस्तीफे की अटकलों ने बढ़ाई BJP की टेंशन

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share
Tamil Nadu Politics 
Tamil Nadu Politics 

सीजी भास्कर, 03 जून : तमिलनाडु की सियासत (Tamil Nadu Politics) में एक बार फिर के. अन्नामलाई का नाम सुर्खियों में है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दक्षिण भारत में पार्टी के सबसे बड़े चेहरों में शुमार अन्नामलाई के बारे में खबरें आ रही हैं कि वे अपनी नई राजनीतिक राह चुन सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि वे अपनी खुद की अलग पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने अधिकारिक तौर पर भाजपा से नाता नहीं तोड़ा है और दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत का सिलसिला जारी है।

Contents
  • अन्नामलाई के पास कितनी संपत्ति है
  • ‘सिंघम’ की छवि से सियासत तक का सफर
  • नई पार्टी बनाने की अटकलें और समर्थकों की तैयारी
  • भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व का क्या रुख है

पूर्व आईपीएस (IPS) अधिकारी अन्नामलाई की पहचान तमिलनाडु (Tamil Nadu Politics) में भाजपा के एक बेहद आक्रामक और जमीनी पकड़ वाले लोकप्रिय नेता के रूप में होती है। इस सियासी हलचल के बीच अब उनकी नेटवर्थ और राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अन्नामलाई के पास कितनी संपत्ति है

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, के. अन्नामलाई की कुल संपत्ति 4.07 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें से लगभग 2.42 करोड़ रुपये की चल संपत्ति (कैश, बैंक बैलेंस और इन्वेस्टमेंट्स) शामिल है। वहीं, उनकी अचल संपत्ति (जमीन और मकान) की अनुमानित कीमत करीब 1.65 करोड़ रुपये बताई गई है।

‘सिंघम’ की छवि से सियासत तक का सफर

के. अन्नामलाई 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के धाकड़ IPS अधिकारी रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक के कई संवेदनशील जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अपनी सेवाएं दीं, जहां उनकी छवि एक ईमानदार अफसर की रही। साल 2019 में उन्होंने अचानक पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया। वीआरएस (VRS) के समय वे बेंगलुरु दक्षिण में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनात थे। खाकी छोड़ने के बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया और भाजपा का दामन थाम लिया।

नई पार्टी बनाने की अटकलें और समर्थकों की तैयारी

सियासी गलियारों में चर्चा है कि अन्नामलाई के समर्थक तमिलनाडु (Tamil Nadu Politics) में एक नया राजनीतिक मोर्चा या अलग पार्टी बनाने की जमीनी तैयारी में जुटे हुए हैं। कुछ करीबियों के मुताबिक, उनके समर्थक एक बड़े राजनीतिक अभियान की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। हालांकि, इस संवेदनशील मुद्दे पर अब तक अन्नामलाई या उनके करीबियों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व का क्या रुख है

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई ने अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर दिल्ली में संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि वे आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका संभालें। वहीं दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि अन्नामलाई की पहली प्राथमिकता तमिलनाडु की स्थानीय राजनीति में ही सक्रिय रहकर काम करने की है।

 

 

भारत पर ट्रंप के करीबी की धमकी: “अगर रूस से तेल नहीं रोका तो 100% टैरिफ झेलो” – अमेरिका-भारत ट्रेड वॉर?
Mamata Banerjee Oath Controversy : ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण विवाद पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, बोले- राज्यपाल…! देखिए विडियो
Amit Shah Visit : अमित शाह का मिशन छत्तीसगढ़, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
“वो गलत रास्ते पर चला गया…जन सेवा की जगह शराब की दुकान बढ़ाने लगा…” केजरीवाल की बड़ी हार पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान
Mehbooba Mufti Language Controversy: कश्मीरी भाषा पर सवाल से भड़कीं महबूबा मुफ्ती, मीडिया पर लगाए पक्षपात के आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Revenue Officers Strike
CG Revenue Officers Strike  : राजस्व व्यवस्था पर लगा ब्रेक, 7 जून तक बंद रहेंगे तहसील कार्यालय

सीजी भास्कर, 03 जून : छत्तीसगढ़ में राजस्व…

CGPSC Main Exam 2025
CGPSC Main Exam 2025  : 6 से 9 जून तक होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी, पांच शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

सीजी भास्कर, 03 जून : छत्तीसगढ़ लोक सेवा…

Alderman Appointment 2026
Alderman Appointment 2026 : भाजपाइयों का ढाई साल का इंतजार खत्म! जल्द होगी 700 से अधिक एल्डरमैन की नियुक्ति

सीजी भास्कर, 03 जून : भाजपा सरकार के…

Tamil Nadu Politics 
Tamil Nadu Politics  : कौन हैं अन्नामलाई जिनके इस्तीफे की अटकलों ने बढ़ाई BJP की टेंशन

सीजी भास्कर, 03 जून : तमिलनाडु की सियासत…

Amitesh Shukla met Rahul Gandhi : संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा बढ़ी हलचल

सीजी भास्कर, 3 जून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता…

You Might Also Like

Bihar Elections 2025 Congress Star Campaigners
देश-दुनियाराजनीति

Bihar Elections 2025 Congress Star Campaigners : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका से लेकर भूपेश बघेल तक 40 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

27/10/2025
Surguja MLA Tehsildar Row
राजनीति

Surguja MLA Tehsildar Row  : कांग्रेस विधायक ने कहा-सत्ता के नशे में कानून को पैर की जूती समझ रहे बीजेपी नेता

31/05/2026
ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिसामाजिक

Bhilai District Executive Committee declared : भाजपा जिला भिलाई कार्यकारिणी घोषित, देखिए अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन की भिलाई जिला टीम

31/10/2025
छत्तीसगढ़राजनीति

ED Raid On Bhupesh Baghel House: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED का छापा, PCC चीफ बोले – नहीं सहेंगे बदलापुर की राजनीति

18/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?