CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bankipur By-Election : BJP के किले को भेदने उतरेगी जनसुराज पार्टी, इन मुद्दों पर करेंगे खास तैयारी

Bankipur By-Election : BJP के किले को भेदने उतरेगी जनसुराज पार्टी, इन मुद्दों पर करेंगे खास तैयारी

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 मई : बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव (Bankipur By-Election) को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जीत दर्ज की थी। उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हो गई है। इसके बाद अब यहां पर उपचुनाव होने है। इस बीच जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर इस सीट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया कि आखिर क्यों उनकी पार्टी (जन सुराज) इस सीट को जीतना चाहती है।

Contents
  • बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे पीके
  • बीजेपी की सरकार में क्राइम टॉप पर – पीके

बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे पीके

दरअसल, सीतामढ़ी में मीडिया ने प्रशांत किशोर से सवाल किया था। मीडिया ने पूछा था कि बांकीपुर सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। आप (प्रशांत किशोर) ने कहा कि इस किले पर सेंध लगाएंगे। इस सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा, “गढ़ को इस बार इसलिए तोड़ा जाएगा क्योंकि बिहार में बीजेपी ने जिस तरह के निर्णय लिए हैं और जनता के साथ जिस तरह का छल हुआ पिछले 6-8 महीनों में वो जनता को दिख रहा है।”

उन्होंने कहा कि 10 हजार देकर आपने वोट (Bankipur By-Election) लिए, बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन यहां के लोगों के जीवन में तो कोई फर्क नहीं आया। बांकीपुर के जो विधायक थे वो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो गए, बीजेपी का आदमी मुख्यमंत्री बन गया, लेकिन बांकीपुर या बिहार के लोगों की जिंदगी में तो कोई फर्क नहीं आया। यहां शिक्षा-व्यवस्था में सुधार का कोई लक्षण नहीं दिख रहा है।

बीजेपी की सरकार में क्राइम टॉप पर – पीके

पीके ने कहा कि एक करोड़ रोजगार की बात कही गई थी तो छह महीने में कम से कम 10 लाख रोजगार तो मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा, “रोजगार छोड़िए। टीआरई-4 के छात्रों पर लाठी चलवा रहे हैं। पलायन में कोई फर्क नहीं है। नई फैक्ट्री नहीं लगी। क्राइम रेट टॉप पर है।”

पीके ने आगे कहा कि जिस जंगलराज की आप बात कर रहे थे वो तो लोगों को सामने दिख रहा है। पटना में सालों बाद ऐसी घटना हुई है कि किसी बच्ची को उसके पिता के सामने रात में होटल से खींचकर उसके साथ बदसलूकी की गई। तो जितनी बात बीजेपी ने कही थी उसका सब उलट हो रहा है, तो निश्चित तौर पर लोगों को बांकी में अवसर मिलेगा तो जनता जवाब देगी।

 

Ex-Naxalites Assembly Visit: लोकतंत्र के दरवाज़े खुले, पूर्व नक्सली आज देखेंगे सदन की कार्यवाही
Chhattisgarh Cabinet Decisions 2026-27: आबकारी नीति को हरी झंडी, नवा रायपुर में शिक्षा-स्टार्टअप को मिलेगा नया विस्तार
भाजपा ने जारी की सूची, 80 पार्षद उम्मीदवारों का हुआ ऐलान, सभी को नामांकन दाखिल करने निर्देश
Bastar Youth Role Model Debate: बस्तर के युवाओं के रोल मॉडल पर छिड़ी बहस, हिंसा के महिमामंडन पर सांसद की आपत्ति
आज की बड़ी खबर : अग्निवीर पर संसद में भिड़े अखिलेश और अनुराग ठाकुर 🛑 अखिलेश बोले मैं मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूं तो BJP सांसद का जवाब- “मैं आर्मी में कैप्टन हूं”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?