CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मंत्री नेताम का स्वास्थ्य जानने पहुंचीं भाजपा नेत्री रत्नावली, विभागीय मसले भी रखे, भ्रष्ट निकम्मे एवं हठधर्मी प्रवृत्ति वाले अधिकारी कर्मचारियों की सूची सौंपेंगी अगली मुलाकात में

मंत्री नेताम का स्वास्थ्य जानने पहुंचीं भाजपा नेत्री रत्नावली, विभागीय मसले भी रखे, भ्रष्ट निकम्मे एवं हठधर्मी प्रवृत्ति वाले अधिकारी कर्मचारियों की सूची सौंपेंगी अगली मुलाकात में

By Newsdesk Admin
01/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 01 दिसंबर। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने राज्य के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम से उनके निवास में भेंटकर उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने श्री नेताम के विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की तथा समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया।

बीते दिनों दुर्घटना में घायल होने के पश्चात मंत्री रामविचार नेताम अभी निवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सुश्री रत्नावली कौशल ने मंत्री श्री नेताम के बंगले में जाकर उनसे भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। रत्नावली ने श्री नेताम के शीघ्र स्वस्थ होने तथा दीर्घायु होने की कामना की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई।

सुश्री कौशल ने मुंगेली तथा अन्य जिलों में पदस्थ अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के कतिपय मैदानी और जिला स्तर के कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनेक अधिकारी कर्मचारी कई सालों से एक ही जगह पदस्थ हैं, इस वजह से वे हठधर्मी प्रवृत्ति और निरंकुश हो चले हैं, विभाग की छवि धूमिल कर रहे हैं। रत्नावली ने विभाग में कर्मचारियों के रिक्त पदों की जानकारी भी मंत्री श्री नेताम को दी और उनसे आग्रह किया कि हठधर्मी और निरंकुश हो चले अधिकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाए तथा रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।

श्री नेताम ने अगली मुलाकात के समय ऐसे अधिकारी कर्मचारियों की लिस्ट लेकर आने के लिए रत्नावली कौशल से कहा। मंत्री श्री नेताम ने साफ शब्दों में कहा कि भ्रष्ट, निकम्मे और हठधर्मी प्रवृति वाले अधिकारी बिल्कुल भी बख्शे नहीं जाएंगे। विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है, नियुक्तियां जल्द कर दी जाएंगी। सुश्री कौशल ने विभाग के छात्रावासों में व्याप्त कमियों की ओर मंत्री श्री नेताम का ध्यान आकर्षित कराते हुए सभी छात्रावासों में पर्याप्त गद्दे, बच्चों की जरूरत के सामान उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया और कहा कि मैं भी अनुसूचित जाति परिवार की बेटी हूं इसलिए इस वर्ग के बच्चों की तकलीफ बेहतर ढंग से समझती हूं।

रत्नावली के इस कथन पर खुशी जाहिर करते हुए मंत्री श्री नेताम ने कहा कि आप नजर बनाए रखें और समय समय पर मुझे अवगत कराते रहें,। उन्होंने मंत्री श्री नेताम को बताया कि वहां के कई छात्रावासों में आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण और पौष्टिक भोजन न दिए जाने, बीजापुर जिले के गंगालूर बालक आश्रम के अबोध बच्चों से आश्रम अधीक्षक द्वारा खेत में मजदूरी कराए जाने और दंतेवाड़ा में आधे अधूरे बने छात्रावास में विद्यार्थियों को रखे जाने की जानकारी मंत्री श्री नेताम को दी। इस पर श्री नेताम ने तुरंत एक्शन लेने की बात कही है।

महिला की मौत : मेडिकल संचालक के इंजेक्शन बाद 10 मिनट में बिगड़ी हालत…
Bilaspur Cobra Bite : साप्ताहिक बाजार में करेले के ढेर से निकला कोबरा
Greater Noida Fog Accident : ईस्टर्न पेरीफेरल पर कोहरे ने रोकी रफ्तार, 14 वाहन भिड़े, हाईवे बना आलू मंडी
Chhattisgarh Academic Session 2027-28 : बदलेगा स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर,1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र
Viral: बॉस से दुखी होकर टॉयलेट पेपर पर लिखा ऐसा इस्तीफा, लोगों का भर आया दिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Farmer Death 
Bilaspur Farmer Death : बाड़ी में मिला शादीशुदा किसान का शव

Bilaspur Farmer Death :परिजनों के आरोपों के आधार पर…

Mungeli Fraud Case
Mungeli Fraud Case : धोखाधड़ी के आरोपी पर पुलिस मेहरबान? जमानत खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Mungeli Fraud Case : शिकायतकर्ता आरोपी की तत्काल…

Dongargarh Murder Case 
Dongargarh Murder Case : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला

Dongargarh Murder Case :घटना की सूचना मिलते ही…

Cyber Fraud Network
Cyber Fraud Network :1242 म्यूल अकाउंट का खुलासा; 122 गिरफ्तार, बैंक अफसर भी जांच के घेरे में

Cyber Fraud Network :पूरे मनी ट्रेल की जांच…

Kanker Girl Death
Kanker Girl Death : युवती की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Kanker Girl Death :मौत के कारणों का पता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?