CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Samoda Opium Case : 7.88 करोड़ के अफीम पौधे और मादक पदार्थ नष्ट

Samoda Opium Case : 7.88 करोड़ के अफीम पौधे और मादक पदार्थ नष्ट

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share
Samoda Opium Case
Samoda Opium Case

सीजी भास्कर, 04 जून : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई  (Samoda Opium Case)  करते हुए लगभग 7.88 करोड़ रुपये मूल्य के जब्त मादक पदार्थों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया है। थाना पुलगांव के चर्चित समोदा अफीम खेती प्रकरण में जब्त लाखों अफीम पौधों, अफीम डोडा और अन्य मादक पदार्थों को न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नष्ट किया गया।

Contents
  • समोदा में अफीम खेती का हुआ था बड़ा खुलासा
  • 14.30 लाख अफीम पौधों का नष्टीकरण
  • आईजी अभिषेक शांडिल्य की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
  • नशे के कारोबारियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय और राज्य शासन के निर्देश पर गठित रेंज स्तरीय ड्रग्स (Samoda Opium Case) डिस्पोजल समिति की निगरानी में की गई। समिति के अध्यक्ष एवं दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य के नेतृत्व में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के एसएमएस-3 प्लांट में पूरे मादक पदार्थ का नष्टीकरण किया गया।

समोदा में अफीम खेती का हुआ था बड़ा खुलासा

गौरतलब है कि 6 मार्च 2026 को पुलगांव थाना पुलिस ने समोदा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती का खुलासा किया था। मामले में नेता विनायक ताम्रकार सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपित वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में निरुद्ध हैं।

समोदा अफीम कांड प्रदेश के चर्चित एनडीपीएस मामलों में शामिल रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध अफीम उत्पादन का मामला सामने आया था।

14.30 लाख अफीम पौधों का नष्टीकरण

पुलिस के अनुसार थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 247/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

नष्टीकरण की गई सामग्री में शामिल हैं

  • 14 लाख 30 हजार 100 नग अफीम के पौधे
  • कुल वजन 62,422.2 किलोग्राम
  • पौधों की जड़, तना, पत्ती, फूल और फल
  • 62.540 किलोग्राम अफीम का सूखा फल (डोडा)
  • 572 ग्राम अफीम युक्त मिश्रित डोडा बुक्की

पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थों का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 7.88 करोड़ रुपये आंका गया है।

आईजी अभिषेक शांडिल्य की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

नष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक विजय अग्रवाल, आबकारी उपायुक्त शशांक कुमार सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई पर्यावरणीय मानकों और वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए की गई।

नशे के कारोबारियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती और नशे (Samoda Opium Case) के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित और कानूनी तरीके से नष्टीकरण न्यायिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दुर्ग रेंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे से बचाने और नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

चिकन पार्टी बना मौत का कारण: सास-दामाद की मौत, तीन की हालत नाजुक…
Wife Murder : पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति, देख दंग रह गई पुलिस
भिलाई में भाइयों का अपहरण, सीसीटीवी में कैद, देखिए विडियो, अंडा ठेला से खिंच अर्टिगा में ले गए…
भिलाई के सुपेला हास्पिटल तोड़ फोड़ हंगामा, 4-5 युवक घुसे और जमकर किया उत्पात, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही तफ्तीश
भिलाई में प्रतिबंध के बाद भी डीजे बजाने ले जा रहे दो संचालक के खिलाफ कार्रवाई, धुमाल सेटअप वाहन से निकला था बाहर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arang Rajim Road Accident
Arang Rajim Road Accident : हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम

Arang Rajim Road Accident :किसान नेता परसनाथ साहू…

India vs New Zealand 2nd ODI
India vs New Zealand 2nd ODI : भारत के गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड पस्त, 23 रन पर गंवाए 3 विकेट; आकिब नबी ने बरपाया कहर

India vs New Zealand 2nd ODI : अब…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : दिवाली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 7,782 अंक चढ़ा; निफ्टी ने भी बनाया 35 साल का रिकॉर्ड

Indian Stock Market : विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार…

Rise and Fall Season 2 Winner
Rise and Fall Season 2 Winner : शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप; मिले 35 लाख रुपये

Rise and Fall Season 2 Winner : विजेता…

Bemetara Road Accident
Bemetara Road Accident : बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

Bemetara Road Accident: मौके पर पहुंचे लोगों और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?