CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wife’s legal expenses : पत्नी की आय पति से ज्यादा, फिर भी मिलेगा केस लड़ने का खर्च

Wife’s legal expenses : पत्नी की आय पति से ज्यादा, फिर भी मिलेगा केस लड़ने का खर्च

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share
CG Paddy Scam
CG Paddy Scam

सीजी भास्कर, 05 जून। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि पत्नी सरकारी नौकरी में है और उसकी आय पति से अधिक है, तब भी उसे मुकदमे की पैरवी के लिए आवश्यक खर्च प्राप्त करने का अधिकार है। अदालत ने कहा कि यात्रा, भोजन और अदालत में उपस्थित होने से जुड़े खर्च मुकदमे में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी हैं। (Wife’s legal expenses)

Contents
  • कुटुंब न्यायालय ने दिया था आंशिक राहत का आदेश
  • हाईकोर्ट ने कहा- मुकदमे में शामिल होने का खर्च अलग अधिकार
  • अदालत ने खर्च की राशि को बताया उचित : Wife’s legal expenses
  • अपील खारिज, निचली अदालत का आदेश बरकरार : Wife’s legal expenses

पति ने आय का हवाला देकर किया था विरोध : Wife’s legal expenses

मामला अंबिकापुर निवासी आशीष राय और विश्रामपुर निवासी अंजलि राय के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद से जुड़ा है। पति ने सूरजपुर कुटुंब न्यायालय में तलाक की याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान पत्नी ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 24 के तहत अंतरिम भरण-पोषण और मुकदमे के खर्च की मांग की।पति ने आरटीआई से प्राप्त दस्तावेज पेश करते हुए बताया कि पत्नी सरकारी शिक्षिका है और उसे 71,482 रुपये मासिक वेतन मिलता है, जबकि वह स्वयं संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारी के रूप में लगभग 25,700 रुपये प्रतिमाह कमाता है। इसी आधार पर उसने किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता देने का विरोध किया।

कुटुंब न्यायालय ने दिया था आंशिक राहत का आदेश

सूरजपुर कुटुंब न्यायालय ने माना कि पत्नी स्वयं अपना भरण-पोषण करने में सक्षम है, इसलिए उसे मासिक गुजारा भत्ता नहीं दिया जा सकता। हालांकि अदालत ने मुकदमे की पैरवी के लिए 3,000 रुपये एकमुश्त अदालती खर्च तथा प्रत्येक सुनवाई के लिए यात्रा और भोजन व्यय के मद में 1,000 रुपये देने का आदेश पारित किया था।

हाईकोर्ट ने कहा- मुकदमे में शामिल होने का खर्च अलग अधिकार

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बिभू दत्त गुरु की खंडपीठ ने पति की अपील पर सुनवाई करते हुए कहा कि वैवाहिक मामलों में पक्षकारों को बार-बार अदालत आना-जाना पड़ता है, जिससे यात्रा और अन्य खर्च होना स्वाभाविक है।अदालत ने स्पष्ट किया कि यह राशि जीवन-यापन के लिए नहीं, बल्कि मुकदमे में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दी जाती है। इसलिए केवल इस आधार पर कि पत्नी की आय अधिक है, उसे मुकदमे के खर्च से वंचित नहीं किया जा सकता।

अदालत ने खर्च की राशि को बताया उचित : Wife’s legal expenses

हाईकोर्ट ने कहा कि 3,000 रुपये एकमुश्त और 1,000 रुपये प्रति सुनवाई के हिसाब से दिया गया खर्च न तो अत्यधिक है और न ही अनुचित। पति यह साबित करने में भी असफल रहा कि इससे उस पर कोई असहनीय आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

अपील खारिज, निचली अदालत का आदेश बरकरार : Wife’s legal expenses

खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि कुटुंब न्यायालय का आदेश न्यायसंगत, विवेकपूर्ण और कानून के अनुरूप है। आदेश में किसी प्रकार की वैधानिक या क्षेत्राधिकार संबंधी त्रुटि नहीं पाई गई। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने पति की अपील को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया और निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा।

Surajpur Road Inspection : घटिया सड़क व पुलिया निर्माण पर मंत्री की कड़ी फटकार, औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही
Religious Conversion Dispute: बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल, डायल-112 पायलट पर हमला करवाने और तोड़फोड़ कराने का आरोप
UPSC Success Chhattisgarh : UPSC में चयनित युवाओं से CM विष्णु देव साय ने की बात, वीडियो कॉल पर दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
27 अप्रैल को बंद रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान, बस स्टैंड निर्माण पर उठे सवाल
चोरों ने छत्तीसगढ़ पुलिस को दिया बड़ा चैलेंज : सब इंस्पेक्टर के घर से 9 लाख के गहने और 80 हजार कैश ले उड़े, बगैर ताला तोड़े अनोखे ढंग से की वारदात, कुंभ स्नान‌ करने गया था परिवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bar Navapara Wildlife Crime
Bar Navapara Wildlife Crime : अवैध शिकार पर शिकंजा, बारनवापारा से एक आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 05 जून। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण…

BJP Bhilai : A tree in the name of mother
BJP Bhilai : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, टाउनशिप में पौधरोपण

भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने कहा…

Peddi Box Office Collection
Peddi Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर रामचरण की ‘पेद्दी’ का मचा तहलका

सीजी भास्कर, 05 जून : सिनेमाघरों में इन…

Tamil Nadu Politics
Tamil Nadu Politics  : अन्नामलाई ने क्यों छोड़ी BJP, पूर्व अध्यक्ष ने किया साफ, नई पार्टी बनाने का ऐलान, मोदी को लेकर भी बड़ा बयान

सीजी भास्कर, 05 जून : तमिलनाडु बीजेपी के…

Karnataka Politics 
Karnataka Politics  : डीके. को बड़ा झटका! CM बनते ही रेड्डी का मंत्री पद से इस्तीफा

सीजी भास्कर, 05 जून : कर्नाटक मंत्रिमंडल (Karnataka…

You Might Also Like

Kondagaon Gangrape Case
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Gangrape Case : फार्महाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बर्थडे पार्टी के बहाने दी वारदात को अंजाम

06/11/2025
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

युवक को पीट-पीटकर मार डाला…फिर जंगल में जलाई लाश:बिलासपुर में 1500 में साइकिल बेचने पर 2 भाइयों ने की हत्या

04/03/2025
Amit Shah Statement Naxalism
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Amit Shah Statement Naxalism : नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, पुलिस के साहस को किया नमन

31/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh IPL betting racket busted : IPL फाइनल पर करोड़ों का सट्टा, ₹32 लाख कैश के साथ 2 सटोरी गिरफ्तार

01/06/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?