CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surguja rape case : ब्लैकमेल कर वर्षों तक संबंध बनाने का दावा, आरोपी गिरफ्तार

Surguja rape case : ब्लैकमेल कर वर्षों तक संबंध बनाने का दावा, आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
06/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 06 जून । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने स्पीच थेरेपिस्ट पर करीब 3 साल तक रेप कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। (Surguja rape case)

Contents
  • ब्लैकमेल कर बनाता रहा संबंध
  • विवाद बढ़ने पर मारपीट का आरोप : Surguja rape case
  • शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
  • पुलिस कर रही मामले की जांच : Surguja rape case

पुलिस के अनुसार, साल 2023 में महिला अपने बेटे के तुतलाने की समस्या के इलाज के लिए मिशन चौक स्थित स्पीच थेरेपिस्ट डॉ. प्रांजुल बलियान के क्लीनिक पहुंची थी। बच्चे की नियमित थेरेपी के चलते महिला का क्लीनिक आना-जाना बना रहा और इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी।

पहली मुलाकात के दौरान रेप का आरोप : Surguja rape case

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त 2023 को वह डॉक्टर से मिलने क्लीनिक गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया। महिला का आरोप है कि शर्म और सामाजिक बदनामी के डर से उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

ब्लैकमेल कर बनाता रहा संबंध

महिला का कहना है कि पहली घटना के बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और दबाव बनाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि डॉक्टर उसे धमकाकर अपने संपर्क में बनाए रखता था।

विवाद बढ़ने पर मारपीट का आरोप : Surguja rape case

पीड़िता के अनुसार, 1 जून को किसी बात को लेकर उसका आरोपी डॉक्टर से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी।

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

पति को घटना की जानकारी देने के बाद महिला 4 जून को कोतवाली थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉ. प्रांजुल बलियान के खिलाफ केस दर्ज कर 5 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच : Surguja rape case

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि, पीड़िता ने आरोपी पर करीब तीन सालों के दौरान कई बार रेप करने, ब्लैकमेल करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Resort Gambling Case : MONKEY Resort के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, दुर्ग पुलिस ने 15 जुआरियों को दबोचा, 4.34 लाख की संपत्ति जब्त
दिनदहाड़े थार सवार बदमाशों का आतंक: कारोबारी से 1 लाख की लूट, मारपीट कर फरार
DMF Surguja Assistant Grade 3 : अंबिकापुर में सहायक ग्रेड-03 (संविदा) पद हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, वेबसाइट पर उपलब्ध
GST Raid : ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर दबिश, 1500 से ज्यादा ट्रकों के रिकॉर्ड खंगाले
राजधानी में ट्रैफिक की बड़ी समस्या का समाधान: बनेंगे 7 नए ओवरब्रिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Textile Sector Chhattisgarh
Textile Sector Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग

संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र…

Shivprakash Rai Death
Shivprakash Rai Death : भिलाई निवासी शिवप्रकाश राय का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार

शोक की लहर है। निधन की खबर (Shivprakash…

Illegal Liquor Seizure
Illegal Liquor Seizure : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 पाव अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार…

Mule Bank Accounts
Mule Bank Accounts : साइबर ठगी की रकम खपाने वाले म्यूल बैंक खातों का खेल, पलारी पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के…

Elephant Attack Manendragarh : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, 3 घर टूटे, गांव में दहशत
Elephant Attack Manendragarh : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, 3 घर टूटे, गांव में दहशत

हाथियों का आतंक (Elephant Attack) बढ़ने से ग्रामीणों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?