CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Gangrape Case  : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी निलंबित

Raipur Gangrape Case  : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी निलंबित

By Newsdesk Admin
07/06/2026
Share
Raipur Gangrape Case
Raipur Gangrape Case

सीजी भास्कर, 7 जून : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के संवेदनशील मामले की विवेचना में गंभीर लापरवाही (Raipur Gangrape Case) बरतने पर सिलयारी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने यह कार्रवाई करते हुए मामले में जवाबदेही तय करने का संकेत दिया है। पिछले कई दिनों से इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे तथा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग लगातार उठाई जा रही थी।

Contents
  • 7 जून को जारी हुआ निलंबन आदेश
  • भाजपा और कांग्रेस दोनों ने उठाया था मुद्दा
  • आगे की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) द्वारा जारी आदेश के अनुसार चौकी सिलयारी, थाना धरसींवा में दर्ज अपराध क्रमांक 207/26 की जांच के दौरान गंभीर लापरवाही (Raipur Gangrape Case) सामने आई। जांच में विवेचना संबंधी प्रक्रियाओं में अपेक्षित सतर्कता और जवाबदेही नहीं बरते जाने के कारण उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। आदेश के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

7 जून को जारी हुआ निलंबन आदेश

एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के हस्ताक्षर से 7 जून को जारी आदेश की प्रतिलिपि रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं यातायात, उप पुलिस अधीक्षक माना सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। थाना प्रभारी धरसींवा को निर्देश दिया गया है कि आदेश की तामील कराते हुए निलंबित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने उठाया था मुद्दा

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने मुखर होकर आवाज उठाई थी। भाजपा की ओर से पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत सभापति सरोज चंद्रवंशी और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

वहीं कांग्रेस ने भी धरसींवा क्षेत्र में प्रदर्शन कर मामले को प्रमुखता से उठाया। पूर्व विधायक अनिता शर्मा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे, भावेश बघेल, दुर्गेश वर्मा और आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की थी। कांग्रेस ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 9 जून को चक्काजाम की चेतावनी भी दी थी।

आगे की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

चौकी प्रभारी के निलंबन को मामले में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि पीड़िता को न्याय दिलाने, आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर लोगों की निगाहें अब पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

 

 

 

 

Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल
IAS अफसर पर लगाए थे उत्पीड़न के आरोप, अब खुद फंसीं घूसकांड में GST अफसर रेनू पांडेय, निलंबित
कमरे में था कपल, तभी आ गए घरवाले, बॉयफ्रेंड को संदूक में किया बंद, फिर जो हुआ…
Ganja Smuggling : गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक के मादक पदार्थ जब्त
Maoist Encounter : बीजापुर में नक्सलियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक पांच माओवादी ढेर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi…

CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें
CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन (CJP…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey…

NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज
NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD Specialist…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?