CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Sand Mining Action : पैरी नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा एक्शन, 3 पोकलेन मशीनें और हाईवा जब्त

CG Sand Mining Action : पैरी नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा एक्शन, 3 पोकलेन मशीनें और हाईवा जब्त

By Newsdesk Admin
09/06/2026
Share
CG Sand Mining Action
CG Sand Mining Action

सीजी भास्कर, 09 जून :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन (CG Sand Mining Action) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने गरियाबंद जिले में बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने पैरी नदी में अवैध रेत उत्खनन करते हुए तीन चैन माउंटेन मशीनों (पोकलेन) और एक हाईवा वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Contents
  • पैरी नदी में चल रहा था अवैध रेत उत्खनन
  • हाईवा वाहन भी जब्त, नोटिस जारी
  • मुख्यमंत्री साय बोले- अवैध खनन पर कोई समझौता नहीं
  • प्रदेशभर में बढ़ाई गई निगरानी

पैरी नदी में चल रहा था अवैध रेत उत्खनन

खनिज विभाग (CG Sand Mining Action) से मिली जानकारी के अनुसार 8 जून 2026 को केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला स्तरीय टीम ने गरियाबंद जिले के राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम कुरुसकेरा स्थित पैरी नदी में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान नदी से मशीनों के माध्यम से नियम विरुद्ध रेत उत्खनन किया जाना पाया गया। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा-21 के तहत तीन चैन माउंटेन मशीनों को जब्त कर सील कर दिया।

हाईवा वाहन भी जब्त, नोटिस जारी

जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक हाईवा वाहन को भी जब्त किया गया। वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से राजिम थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग ने खदान संचालक और मशीन मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय बोले- अवैध खनन पर कोई समझौता नहीं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट कहा है कि राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और खनिज संपदा के नियमानुसार उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनिज माफियाओं पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

प्रदेशभर में बढ़ाई गई निगरानी

खनिज साधन विभाग के सचिव ने बताया कि प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उड़नदस्ता दलों और जिला स्तरीय अधिकारियों को लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं, जिससे खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर अंकुश लगाया जा सके।

AAP Chhattisgarh : आजादी के 80 साल बाद भी 38 गांवों में नहीं पहुंची बिजली
Cyber Crime Control Chhattisgarh : कबीरधाम को मिला रेंज का पहला साइबर थाना, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ
PM Ujjwala Yojana CG : कोरिया महोत्सव 2026 में मुख्यमंत्री साय ने बांटी सौगातें, उज्ज्वला गैस से पिंक ई-रिक्शा तक आत्मनिर्भरता पर जोर
AI Retro Look Chhattisgarh : AI ने बदला विष्णुदेव साय का अंदाज, 80s के रेट्रो लुक में वायरल हुई तस्वीरें
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बाघ की दस्तक…❗फुट प्रिंट मिलते ही जारी हुआ अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?