CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajpur Land Scam : सरकारी स्कूल की जमीन तक बेचने का आरोप, भड़के ग्रामीण, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Surajpur Land Scam : सरकारी स्कूल की जमीन तक बेचने का आरोप, भड़के ग्रामीण, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

By Newsdesk Admin
10/06/2026
Share
Surajpur Land Scam
Surajpur Land Scam

सीजी भास्कर, 10 जून :  सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नावापारा (Surajpur Land Scam )  में भूमि रिकॉर्ड की कथित गड़बड़ियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बंदोबस्त अभिलेखों में हुई त्रुटियों का फायदा उठाकर भू-माफियाओं ने किसानों की निजी जमीनों के साथ-साथ शासकीय भूमि की भी फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री कर दी। सबसे गंभीर आरोप गांव के वर्ष 1954 में स्थापित प्राथमिक शाला खासपारा की भूमि के कथित विक्रय को लेकर लगाया गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Contents
  • सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
  • सरकारी स्कूल की जमीन बेचने का गंभीर आरोप
  • ग्रामसभा की अनुमति के बिना जमीन बिक्री पर रोक की मांग
  • प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा

सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

मामले को लेकर गांव के सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1991-92 के बंदोबस्त त्रुटि सुधार कार्य के दौरान कई रिकॉर्ड गलत दर्ज हो गए थे, जिनका खामियाजा आज ग्रामीणों और किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवार पीढ़ियों से जिन जमीनों पर खेती और निवास करते आ रहे हैं, उन्हीं भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड में अब विसंगतियां सामने आ रही हैं। इससे जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है।

सरकारी स्कूल की जमीन बेचने का गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने दावा किया कि रिकॉर्ड की गड़बड़ियों का लाभ उठाकर कुछ लोगों ने शासकीय भूमि को भी निजी भूमि बताकर खरीद-बिक्री कर दी। आरोप है कि गांव के प्राथमिक विद्यालय खासपारा की भूमि भी इस कथित फर्जीवाड़े की जद में आ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मामले की जांच नहीं हुई तो गांव की अन्य सार्वजनिक और शासकीय भूमि भी विवादों में घिर सकती है। इस कारण पूरे गांव में चिंता और असंतोष का माहौल है।

ग्रामसभा की अनुमति के बिना जमीन बिक्री पर रोक की मांग

ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही बंदोबस्त रिकॉर्ड की सभी त्रुटियों का सुधार होने तक ग्रामसभा की अनुमति के बिना गांव की किसी भी भूमि की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे किसानों की जमीन सुरक्षित रहेगी और भविष्य में होने वाले कथित भूमि घोटालों पर रोक लग सकेगी।

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भूमि अभिलेखों का पुनः सत्यापन कराया जाए और जिन रिकॉर्डों में गड़बड़ी है, उन्हें सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उनका मानना है कि पारदर्शी जांच और रिकॉर्ड सुधार ही इस विवाद का स्थायी समाधान हो सकता है।

NAN Scam : रायपुर से दिल्ली ले गई ईडी टीम, आलोक शुक्ला और अनिल टूटेजा से नई सिरे से पूछताछ शुरू
CGMSC Tender Process : सिम्स की अव्यवस्था पर कोर्ट की सख्ती, प्रबंधन की सुधार रिपोर्ट पेश: CGMSC बोला—नई मशीनों का टेंडर जारी, हाईकोर्ट ने कहा—स्थायी सुधार के लिए निगरानी जरूरी
माना एयरपोर्ट हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में 3 साल बाद बड़ी कार्रवाई…
Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण
Dhurandhar 2 Marketing Strategy : कम प्रमोशन में भी ‘धुरंधर 2’ बना चर्चा का केंद्र, चुपचाप तैयार हो रहा बड़ा धमाका

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Honda Activa Theft
Honda Activa Theft :  एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद

स्कूटी चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार…

Fraud Case
Fraud Case :  धोखाधड़ी में तीन नामजद कोर्ट में पेश

भिलाई नगर में वर्ष 2024 के धोखाधड़ी मामले…

Chhattisgarh Illegal Paddy Transport : दूसरे राज्यों का धान खपाने पहुंचे तस्कर! 406 क्विंटल धान और 780 बोरा जब्त, कई वाहन पकड़े गए
Chhattisgarh Illegal Paddy Transport : दूसरे राज्यों का धान खपाने पहुंचे तस्कर! 406 क्विंटल धान और 780 बोरा जब्त, कई वाहन पकड़े गए

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू…

Ravi Uppal Arrest : दुबई से पकड़ा गया रवि उप्पल! सौरभ चंद्राकर के बाद दूसरी बड़ी गिरफ्तारी, अब खुलेंगे अरबों के खेल के राज
Ravi Uppal Arrest : दुबई से पकड़ा गया रवि उप्पल! सौरभ चंद्राकर के बाद दूसरी बड़ी गिरफ्तारी, अब खुलेंगे अरबों के खेल के राज

महादेव सट्टा ऐप मामले (Ravi Uppal Arrest) में…

Chhattisgarh Geo Portal : अब एक क्लिक पर मिलेगी हर इलाके की जानकारी, AI चैट बॉट से आसान होगा सरकारी योजनाओं का काम
Chhattisgarh Geo Portal : अब एक क्लिक पर मिलेगी हर इलाके की जानकारी, AI चैट बॉट से आसान होगा सरकारी योजनाओं का काम

राज्य सरकार (Chhattisgarh Geo Portal) के जरिए भौगोलिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?