सीजी भास्कर, 10 जून।राजधानी रायपुर में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाठागांव चौक का है, जहां पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक पल्सर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Raipur Pulsar Bike Theft)
शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर : Raipur Pulsar Bike Theft
जानकारी के अनुसार, संजय नगर झंडा चौक टिकरापारा निवासी महेश देवांगन ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG05Q7813 बुधवार को भाठागांव चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास होटल ब्लू सी के सामने खड़ी थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।
CCTV फुटेज में कैद हुआ चोर
बाइक चोरी की जानकारी मिलने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश : Raipur Pulsar Bike Theft
थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।



