CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Road Accident Death : दुर्ग में अलग-अलग हादसों ने ली 2 युवकों की जान

Durg Road Accident Death : दुर्ग में अलग-अलग हादसों ने ली 2 युवकों की जान

By Newsdesk Admin
11/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जून। दुर्ग जिले में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना में अपने माता-पिता से मिलने गांव जा रहे युवक की अज्ञात ट्रक की टक्कर से जान चली गई, जबकि दूसरी घटना में हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। (Durg Road Accident Death)

Contents
  • माता-पिता से मिलने जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ हादसा : Durg Road Accident Death
  • ओवरटेक करते ट्रक ने मारी टक्कर
  • परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : Durg Road Accident Death
  • दूसरी घटना में हाइड्रा की टक्कर से मजदूर की मौत
  • हाइड्रा चालक पर लापरवाही का आरोप
  • पुलिस ने शुरू की जांच : Durg Road Accident Death

जानकारी के अनुसार, मोहन नगर थाना क्षेत्र के आमापारा निवासी दीनू साहू उर्फ दीनू राम साहू (34) मिस्त्री का काम करता था। 10 जून की सुबह उसने अपने माता-पिता से मिलने राजनांदगांव जिले के बनबघेरा गांव जाने का निर्णय लिया।

माता-पिता से मिलने जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ हादसा : Durg Road Accident Death

दोपहर करीब 12 बजे वह अपने रिश्तेदार कृष्णा साहू और दोस्त भवानी मांडवी के साथ मोटरसाइकिल (CG 07 DD 4248) से गांव के लिए रवाना हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

ओवरटेक करते ट्रक ने मारी टक्कर

दोपहर लगभग 3 बजे रसमढ़ा बायपास रोड के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक दीनू साहू के सिर में गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं कृष्णा साहू और भवानी मांडवी को मामूली चोटें आई हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : Durg Road Accident Death

दीनू साहू अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके परिवार में पांच साल का एक बेटा और पांच माह की गर्भवती पत्नी है। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद काफी देर तक उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार के सदस्य अलग-अलग थानों और स्थानों पर जानकारी जुटाते रहे। बाद में अंजोरा चौकी से मृतक की नानी सास को फोन आने पर हादसे की सूचना मिली।

दूसरी घटना में हाइड्रा की टक्कर से मजदूर की मौत

वहीं दूसरी घटना हथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क के पास हुई। ग्राम अकलोरडीह निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई सुनील विश्वकर्मा बीआरडब्ल्यू फैब्रिकेशन कंपनी में कार्यरत था।

10 जून को उसे फोन पर सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में उसके भाई की मौत हो गई है। घायल अवस्था में सुनील को डायल-112 की मदद से शासकीय अस्पताल सुपेला ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हाइड्रा चालक पर लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि हाइड्रा वाहन क्रमांक CG 13 D 6439 के ड्राइवर ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सुनील विश्वकर्मा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर चोटें आईं और बाद में मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच : Durg Road Accident Death

दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रसमढ़ा बायपास हादसे में अज्ञात ट्रक और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है। वहीं इंजीनियरिंग पार्क दुर्घटना मामले में हाइड्रा ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दोनों मामलों की जांच कर रही है।

 

Gariaband Land Record Error : भूमि रिकार्ड में गड़बड़ी, पटवारी पर लटकी कार्रवाई की तलवार
Goncha Festival 2026 : जगदलपुर में गूंजेगा ऐतिहासिक गोंचा महापर्व, 9 दिनों तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान
White house shooting : व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
BSP मेडिकल बिरादरी में शोक, MMP इंचार्ज डॉ. ओपी सिंह का आकस्मिक निधन
Illegal Fertilizer Truck Seized in Rajnandgaon : ओडिशा से लाई जा रही 197 बैग खाद जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, कंपनियों का मार्केट कैप 502 लाख करोड़ के पार; FII ने 5 दिन में लगाए ₹35,781 करोड़

Indian Stock Market : वैश्विक बाजारों की स्थिति…

Heroin Supply Ringleader Arrested
Heroin Supply Ringleader Arrested : बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क

Heroin Supply Ringleader Arrested : पुलिस का कहना…

Food Department Inspection
Food Department Inspection : रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच, विजय ट्रेडर्स से मिठाई-नमकीन के 4 सैंपल लिए

Food Department Inspection : टीम ने दुकान संचालक…

Food Safety Inspection
Food Safety Inspection :  दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की जांच, बालाजी स्वीट्स से बेसन लड्डू और खोवा के सैंपल

दीपावली के त्योहार को देखते हुए बिलासपुर में…

Bijapur Naxal
Bijapur Naxal :  कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों का बड़ा जखीरा बरामद, जंगल में छिपाकर रखे थे 711 ग्रेनेड लॉन्चर सेल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के पुराने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?