CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Sanatan Protest : सनातन संतों पर टिप्पणी के विरोध में भूपेश और महंत का पुतला फूंका

Korba Sanatan Protest : सनातन संतों पर टिप्पणी के विरोध में भूपेश और महंत का पुतला फूंका

By Newsdesk Admin
12/06/2026
Share

कोरबा के गहरा दीपका स्थित बजरंग चौक पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सनातन धर्म के संतों पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का पुतला फूंका। (Korba Sanatan Protest)

Contents
  • संत-महात्मा सनातन संस्कृति की रीढ़ : Korba Sanatan Protest
  • दोबारा ऐसा हुआ, तो उग्र आंदोलन करेंगे

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, विपक्ष के बड़े नेताओं ने सनातन धर्म के महात्माओं पर आपत्तिजनक बयान दिए हैं। इसे हिंदू समाज का अपमान मानते हुए बजरंग चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। नारेबाजी के बीच पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष के पुतले को आग के हवाले किया गया।

संत-महात्मा सनातन संस्कृति की रीढ़ : Korba Sanatan Protest

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत-महात्मा सनातन संस्कृति की रीढ़ हैं। उनके खिलाफ कोई भी अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बजरंग दल चुप नहीं बैठेगा। बजरंग दल के जिला संयोजक राणा मुखर्जी भी इस प्रदर्शन में उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि 1964 से स्थापित बजरंग दल सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संत-महात्माओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

दोबारा ऐसा हुआ, तो उग्र आंदोलन करेंगे

राणा मुखर्जी ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होती है, तो बजरंग दल और विहिप पूरे प्रदेश में और उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी बजरंग दल का आंदोलन कभी नहीं रुकेगा।

बजरंग चौक पर हुए इस प्रदर्शन (Korba Sanatan Protest)  में विहिप और बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं से सार्वजनिक माफी मंगवाई जाए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा झंडे लेकर नारेबाजी की और सनातन धर्म के सम्मान में नारे लगाए।

Amrit Mission Phase-2 Garden : रायपुर पश्चिम को मिलेगा 9 करोड़ का आधुनिक ग्रीन स्पेस
Pension Fraud Racket Exposed: ‘मृत’ दिखाकर जिंदा लोगों की पेंशन उड़ाई, दुर्ग में 1.19 करोड़ का खेल उजागर
Electric Shock Accident : होंडा शोरूम में 11 केवी बिजली की तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
बदमाश ने की गंदी हरकत, लड़की को परेशान कर रहा था अरबाज, करता था पीछा
ED Action Controversy: ईडी की कार्रवाई पर अजय चंद्राकर का पलटवार, बोले—युद्ध सामने से होता है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Flood
Bijapur Flood : बाढ़ के बीच खुद मैदान में उतरे तहसीलदार, मलबा हटाकर खुलवाया रास्ता, राहत कार्य तेज

बीजापुर जिले में लगातार हुई भारी बारिश के…

Analog Paneer Ban
Analog Paneer Ban : खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, एनालॉग पनीर बेचने पर रोक

Analog Paneer Ban :स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही…

AICC : छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, AICC ने नई कार्यकारिणी का किया ऐलान

AICC ने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के संगठन में…

Teacher Online Attendance
Teacher Online Attendance : वीएसके ऐप पर बढ़ा विवाद, शिक्षकों ने 7 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी

Teacher Online Attendance :शिक्षा विभाग का दावा है…

Nano DAP
Nano DAP : नैनो डीएपी से बदली किसान की खेती, कम लागत में बेहतर फसल ने बढ़ाया भरोसा

एमसीबी जिले के एक किसान ने आधुनिक कृषि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?