CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » TMC Crisis  : 20 सांसद-60 विधायक छोड़ गए साथ, लेकिन ममता की ढाल बने बिहार के ये दो नेता

TMC Crisis  : 20 सांसद-60 विधायक छोड़ गए साथ, लेकिन ममता की ढाल बने बिहार के ये दो नेता

By Newsdesk Admin
12/06/2026
Share
TMC Crisis 
TMC Crisis 

सीजी भास्कर, 12 जून :  पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC Crisis) में सियासी उथल-पुथल तेज हो गई है। पार्टी के कई सांसदों और विधायकों के बगावती तेवरों के बीच अब ममता बनर्जी के नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच दो नेताओं ने खुलकर ममता बनर्जी के साथ खड़े रहने का ऐलान किया है। ये नेता हैं टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद।

Contents
  • बागी सांसदों की सूची में ये नाम शामिल
  • राज्यसभा सांसदों ने भी छोड़ा साथ
  • ममता के साथ मजबूती से खड़े हैं शत्रुघ्न और कीर्ति
  • बीजेपी और कांग्रेस से होते हुए पहुंचे थे TMC
  • बढ़ सकता है सियासी संकट

बताया जा रहा है कि टीएमसी के 80 विधायकों में से करीब 60 विधायक बागी रुख अपना चुके हैं। वहीं लोकसभा के 19 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अलग गुट के रूप में मान्यता देने और सदन में अलग बैठने की मांग की है। इसके अलावा तीन राज्यसभा सांसदों के भी पार्टी छोड़ने की खबरें सामने आई हैं।

बागी सांसदों की सूची में ये नाम शामिल

लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में जिन सांसदों के नाम बताए जा रहे हैं, उनमें काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, बापी हलदार, डॉ. शर्मिला सरकार, प्रसून बंद्योपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार मल, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, सायोनी घोष, खलीलुर्रहमान, अबू ताहिर खान, यूसुफ पठान, मिताली बैग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मालिया और पार्थ भौमिक शामिल हैं।

राज्यसभा सांसदों ने भी छोड़ा साथ

टीएमसी (TMC Crisis)  को राज्यसभा में भी झटका लगा है। सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक जैसे नेताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चा है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी के भी बगावती तेवर सामने आए हैं।

ममता के साथ मजबूती से खड़े हैं शत्रुघ्न और कीर्ति

टीएमसी में मचे राजनीतिक संकट के बीच सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद ने ममता बनर्जी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई है। दोनों नेताओं ने साफ कहा है कि वे किसी भी परिस्थिति में ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ेंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कठिन समय में ममता बनर्जी उनके साथ खड़ी थीं और अब वे भी उनके मुश्किल दौर में उनका साथ नहीं छोड़ सकते। वहीं कीर्ति आजाद ने बागी सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उनमें दम है तो सांसद पद से इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं।

बीजेपी और कांग्रेस से होते हुए पहुंचे थे TMC

शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद दोनों ही कभी बीजेपी के प्रमुख चेहरे रहे हैं। बाद में दोनों कांग्रेस में गए और फिर टीएमसी में शामिल हुए। कीर्ति आजाद 2021 में जबकि शत्रुघ्न सिन्हा 2022 में टीएमसी में शामिल हुए थे। वर्तमान में कीर्ति आजाद बर्दवान-दुर्गापुर से और शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से सांसद हैं।

बढ़ सकता है सियासी संकट

टीएमसी सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया पहले ही दावा कर चुके हैं कि पार्टी के कई नेता नेतृत्व की कार्यशैली से नाराज हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में टीएमसी का आंतरिक संकट और गहरा सकता है। हालांकि ममता बनर्जी के समर्थन में शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद का खुलकर सामने आना पार्टी के लिए राहत की खबर माना जा रहा है।

Youth Congress : युवा कांग्रेस में नए चेहरे की तलाश शुरू, सदस्यता अभियान के साथ तेज हुई सियासी हलचल
Rikesh Sen MLA Water Initiative: मुख्यमंत्री साय ने किया नि:शुल्क बोतलबंद पानी योजना का शुभारंभ, जनसेवा को मिला नया स्वरूप
Naxalism Issue Chhattisgarh : नक्सल मुद्दे पर राजनीति क्यों, सीएम साय का कांग्रेस पर तीखा वार, जवानों के सम्मान की दी नसीहत
सरगुजा में सजेगी BJP की राजनीतिक पाठशाला, अमित शाह और जेपी नड्डा देंगे नेतृत्व का पाठ
Supreme Court Verdict : अनुराग ठाकुर पर से प्रतिबंध हटा, बीसीसीआई से जुड़ाव की मिली अनुमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rewarded Rape Accused Arrested in Kanker : 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 12 जून। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर…

Durg Police Action: शराब के साथ बिक्री रकम भी बरामद
Durg Police Action : अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी पर कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब और नकदी जब्त

Durg Police Action : दुर्ग जिले के बोरी…

Thailand Princess : तीन साल की लंबी जंग के बाद थम गई सांसें, दुनिया भर में क्यों याद की जा रही हैं राजकुमारी

सीजी भास्कर, 12 जून। गुरुवार शाम थाईलैंड से…

Rajya Sabha : बिना मतदान बदली तस्वीर, उच्च सदन में किसे मिला सबसे बड़ा फायदा

सीजी भास्कर, 12 जून। देश की राजनीति में…

End of Kane Williamson Era : इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 16 साल के शानदार करियर का हुआ अंत

सीजी भास्कर, 12 जून। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के…

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीतिराज्य

मध्य प्रदेश: भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, गिर गया मंच, 7 नेता घायल

10/03/2025
अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

Baloda Bajar Breaking : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को बलौदा बाजार हिंसा मामले में पूछताछ के लिए पुलिस का नोटिस 🛑 लिखा है – “कल सुबह 10 बजे न आने पर जांच में असहयोग माना जाएगा”

08/07/2024
अन्यदेश-दुनियाराजनीतिरोजगार

महिलाओं की नाइट शिफ्ट पर नई गाइडलाइन: बिना सहमति नहीं करवा सकते ड्यूटी, जानिए सरकार के कड़े नियम

05/08/2025
Congress Delhi MahaRally Participation
देश-दुनियाराजनीति

Congress Delhi MahaRally Participation : बस, ट्रेन और चारपहिया वाहनों से महारैली में शामिल होने दिल्ली जाएंगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी

10/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?