CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Major relief for NHM employees : रुका वेतन मिलेगा, 27% वेतन वृद्धि और ट्रांसफर नीति लागू

Major relief for NHM employees : रुका वेतन मिलेगा, 27% वेतन वृद्धि और ट्रांसफर नीति लागू

By Newsdesk Admin
13/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 जून। रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल शामिल हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। वहीं सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का ऐलान किया। बता दें कि NHM कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 33 दिन तक हड़ताल किए थे। (Major relief for NHM employees)

Contents
  • कर्मचारियों को 30 दिन का मेडिकल अवकाश : Major relief for NHM employees
  • स्वास्थ्य मंत्री ने की प्रमुख घोषणाएं : Major relief for NHM employees
  • कोराना कॉल में NHM कर्मियों की सेवा कोई भूल नहीं सकता : सीएम

महासम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए ग्रेड पे के संबंध में एक कमेटी का गठन किया गया है। इसके साथ ही कार्य मूल्यांकन प्रक्रिया में दावा-आपत्ति का प्रावधान भी जोड़ा गया है, ताकि कर्मचारियों को अपनी बात रखने का अवसर मिल सके।

कर्मचारियों को 30 दिन का मेडिकल अवकाश : Major relief for NHM employees

उन्होंने घोषणा की कि 27 प्रतिशत लंबित वेतन वृद्धि किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को 30 दिन का मेडिकल अवकाश दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की सुविधा के लिए ट्रांसफर नीति लागू कर दी गई है, जिससे स्थानांतरण संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

कार्यक्रम में मंत्री जायसवाल ने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी एनएचएम कर्मचारियों का बीमा कवरेज किया गया है। किसी कर्मचारी के निधन की स्थिति में उसके परिवार को 1 करोड़ 40 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए 5-5 लाख रुपये तक की व्यवस्था की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है और पिछले वर्षों में स्वास्थ्य व्यवस्था में ढाई गुना तक सुधार हुआ है। उन्होंने एनएचएम कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों ने सरकार की घोषणाओं का स्वागत करते हुए इसे उनके हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

स्वास्थ्य मंत्री ने की प्रमुख घोषणाएं : Major relief for NHM employees

  • ग्रेड पे के लिए समिति का गठन
  • कार्य मूल्यांकन में दावा-आपत्ति का प्रावधान
  • 27 प्रतिशत लंबित वेतन वृद्धि
  • 30 दिन का मेडिकल अवकाश स्वीकृत
  • ट्रांसफर नीति लागू
  • सभी एनएचएम कर्मचारियों का बीमा
  • निधन पर 1.40 करोड़ रुपये तक की सहायता
  • बच्चों की शिक्षा के लिए 5-5 लाख रुपये की व्यवस्था

कोराना कॉल में NHM कर्मियों की सेवा कोई भूल नहीं सकता : सीएम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एनएचएम कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, आप लोग विषम परिस्थितियों में भी काम करते हैं। कोरोना महामारी के दौरान आप लोगों की सेवा को कोई नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा, जब बस्तर में नक्सलियों का कब्जा था तो वहां कोई नहीं जा सकते थे। अब बस्तर नक्सल मुक्त हुआ है, वहां स्वास्थ्य को लेकर तेजी से काम हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने आप लोगों की सारी मांगे पूरी की है। सरकार आप लोगों के साथ खड़ी है।

सूदखोर तोमर बंधुओं की पत्नियां चला रही थीं कंपनी, 2200 पन्नों की चार्जशीट पेश
छत्तीसगढ़ में CBI की दबिश, आय से अधिक संपत्ति मामले में तीन स्थानों पर छापे
सोशल मीडिया से करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मास्टर माइंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
GPM Weather News : GPM में आसमानी आफत! बिजली गिरने से बैगा दंपती की मौत
Fuel Saving : दुर्ग निगम ने बदली कचरा उठाने की व्यवस्था, अब कम डीजल में चलेगा पूरा सिस्टम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?