CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shaurya Chakra : बहादुरी की मिसाल बने वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री, सम्मानित योद्धाओं की गाथा सुन हुए भावुक

Shaurya Chakra : बहादुरी की मिसाल बने वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री, सम्मानित योद्धाओं की गाथा सुन हुए भावुक

By Newsdesk Admin
14/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जून। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों “शौर्य चक्र” से सम्मानित वीर पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज अपने (Shaurya Chakra) नवा रायपुर अटल नगर स्थित निवास कार्यालय में आत्मीय मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डीजीपी अरुण देव गौतम सहित जवानों के परिजन एवं परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Contents
  • जवानों की बहादुरी आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत – शर्मा
  • योगदान में परिवारों का त्याग, समर्थन भी उतना ही महत्वपूर्ण : Shaurya Chakra
  • कठिन परिस्थितियों में किया नक्सलियों का मुकाबला
  • गंभीर रूप से घायल होकर भी अदम्य साहस के साथ संभाला मोर्चा
  • सरकार जवानों के सम्मान, कल्याण और परिवारों की सुरक्षा लिए प्रतिबद्ध

जवानों की बहादुरी आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत – शर्मा

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ और देश को ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए असाधारण परिस्थितियों में भी वीरता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इन जवानों की बहादुरी आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत है।

योगदान में परिवारों का त्याग, समर्थन भी उतना ही महत्वपूर्ण : Shaurya Chakra

मुलाकात के दौरान शर्मा ने शौर्य चक्र से सम्मानित इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट, इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख तथा राइफलमैन भोज राम साहू के साहसिक कार्यों की सराहना की और उनके परिजनों से भी मुलाकात की और सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश सेवा के इस गौरवपूर्ण योगदान में परिवारों का त्याग और समर्थन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने जवानों के अदम्य साहस भरी घटनाओं के बारे में भी उनसे जानकारी ली।

कठिन परिस्थितियों में किया नक्सलियों का मुकाबला

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट एवं इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को 16 अप्रैल 2024 को कांकेर क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध संचालित एक बड़े अभियान में अद्वितीय नेतृत्व, साहस और रणनीतिक कौशल का परिचय देने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उनके नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने कठिन परिस्थितियों में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की थी।

गंभीर रूप से घायल होकर भी अदम्य साहस के साथ संभाला मोर्चा

इसी प्रकार 3 असम राइफल्स के राइफलमैन भोज राम साहू को भारत-म्यांमार सीमा क्षेत्र में घुसपैठ विरोधी अभियान के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अदम्य साहस के साथ मोर्चा संभालते (Shaurya Chakra) हुए दुश्मनों को पीछे हटने के लिए मजबूर करने और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

सरकार जवानों के सम्मान, कल्याण और परिवारों की सुरक्षा लिए प्रतिबद्ध

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षा बलों के जवानों के सम्मान, कल्याण और उनके परिवारों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सम्मानित जवानों एवं उनके परिजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका साहस और बलिदान राष्ट्र सेवा का सर्वाेच्च उदाहरण है।

Sukma IED Blast 2025 : आइईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान घायल, हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर
Damaudhara Waterfall : जहाँ प्रकृति बोलती है, आस्था झरती है और इतिहास सांस लेता है
CG Dhan Kharidi : धान खरीदी में ऐतिहासिक रिकॉर्ड, अब तक 17.77 लाख किसानों को मिला 23,448 करोड़ का भुगतान
Chhattisgarh Weather Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर, 48 घंटे में तापमान चढ़ेगा फिर उत्तर में हल्की ठंड लौटेगी
‘ऑपरेशन विश्वास’ की बड़ी कामयाबी: 23 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, यूपी से लाए थे माल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishwakarma Jayanti : CM साय की 3 बड़ी घोषणाएं, ई-बाइक से ई-रिक्शा तक श्रमिकों को राहत
Vishwakarma Jayanti : CM साय की 3 बड़ी घोषणाएं, ई-बाइक से ई-रिक्शा तक श्रमिकों को राहत

विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma Jayanti) के अवसर पर रायपुर…

Pathalgaon Kunkuri Highway : PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ को तोहफा, 125 करोड़ में बनेगी 64 किमी सड़क
Pathalgaon Kunkuri Highway : PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ को तोहफा, 125 करोड़ में बनेगी 64 किमी सड़क

लंबे समय से अटके इस राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण…

Mule Bank Accounts
Mule Bank Accounts : दुर्ग में साइबर ठगी और सट्टे के नेटवर्क पर शिकंजा, 257 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। साइबर ठगी और ऑनलाइन…

5 Kg Baby Girl : 5 किलो की बच्ची का सामान्य प्रसव, पिता ने रखा तृषा नाम
5 Kg Baby Girl : 5 किलो की बच्ची का सामान्य प्रसव, पिता ने रखा तृषा नाम

मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। 5 किलो…

Blood Donation Camp
Blood Donation Camp : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया रक्तदान, कलेक्टर-मितानिनों ने भी बढ़ाया हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?