CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Chicken Trader Robbery Case : लूट की वारदात का खुलासा

Raigarh Chicken Trader Robbery Case : लूट की वारदात का खुलासा

By Newsdesk Admin
17/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 जून । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मुर्गा व्यवसायी से मारपीट कर कैश और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट का मोबाइल बरामद कर लिया है। वहीं वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी पहले से ही दूसरे लूट के मामले में जेल में बंद है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। (Raigarh Chicken Trader Robbery Case)

Contents
  • मोबाइल से पुलिस पहुंची आरोपियों तक : Raigarh Chicken Trader Robbery Case 
  • पूछताछ में खुला लूटकांड का राज
  • तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पहले से जेल में : Raigarh Chicken Trader Robbery Case 
  • चोरी का सामान खरीदने वाले पर भी कार्रवाई
  • SSP ने दी चेतावनी

पुलिस के अनुसार, सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी निवासी सुमित सिकदार (35) मुर्गा बिक्री का व्यवसाय करता है। 17 मार्च को उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह तुमीडीह बाजार से मुर्गा बेचकर बाइक से घर लौट रहा था।

रात करीब 11.30 बजे उर्दना तिराहा के पास काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की, जेब में रखे मुर्गा बिक्री के 7 हजार रुपए और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

मोबाइल से पुलिस पहुंची आरोपियों तक : Raigarh Chicken Trader Robbery Case 

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को लूटे गए मोबाइल के इस्तेमाल में होने की जानकारी मिली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मोबाइल इस्तेमाल कर रहे आदित्य चौधरी (21) निवासी धांगरडीपा को हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि उसने मोबाइल आशु बरेठ से मात्र 800 रुपए में खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया।

पूछताछ में खुला लूटकांड का राज

पुलिस ने आशु बरेठ (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथियों आशीष महंत और श्याम बरेठ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों ने बताया कि उर्दना तिराहा-रामपुर मार्ग स्थित यादव होटल के पास सुनसान स्थान पर उन्होंने व्यवसायी को रोककर पैसे मांगे थे। विरोध करने पर मारपीट कर 7 हजार रुपए और पोको मोबाइल लूट लिया था।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पहले से जेल में : Raigarh Chicken Trader Robbery Case 

पुलिस ने सह-आरोपी श्याम बरेठ (20) निवासी धांगरडीपा को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने भी अपराध स्वीकार कर लिया। वहीं मामले का एक अन्य आरोपी आशीष महंत पहले से ही लूटपाट के दूसरे मामले में गिरफ्तार होकर जेल में निरुद्ध है।

चोरी का सामान खरीदने वाले पर भी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि चोरी या लूट की संपत्ति होने की जानकारी के बावजूद कम कीमत पर मोबाइल खरीदकर इस्तेमाल करने के कारण आदित्य चौधरी के खिलाफ भी धारा 317(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

SSP ने दी चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लूट, चोरी और राहजनी जैसे अपराधों से अर्जित संपत्ति को खरीदने, छिपाने या उपयोग करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Big Job Breaking : दुर्ग जिले के लोकल युवाओं के लिए 26 को प्लेसमेंट कैम्प, सौ से अधिक पदों के लिए चुने जाएंगे कैंडिडेट, Golden Chance…देखो मौका चूक न जाए
ईरान-इजरायल जंग… डगमगाया ग्‍लोबल मार्केट, भारत में सोमवार को दिखेगा उथल-पुथल!
Road Accident Sagar : बस व मोटरसाइकिल की भिड़ंत, एक ही घर के चार की मौत
10 हजार स्कूलों के विलय पर बवाल, शिक्षकों का प्रदर्शन, जानिए युक्तियुक्तकरण का विरोध क्यों..
Suspension for Poor Quality Work : गुणवत्ताहीन कार्य पर उप अभियंता निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Leader Killed 
Congress Leader Killed : दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या, चार बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Congress Leader Killed : पुलिस का कहना है कि…

Korba iPhone Falls in Canal
Korba iPhone Falls in Canal : सोनालिया पुल पर पूजा विसर्जन के दौरान नहर में गिरा iPhone

Korba iPhone Falls in Canal :स्थानीय लोगों ने…

Janjgir Murder Case 
Janjgir Murder Case : लिफ्ट देना पड़ा भारी, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या

Janjgir Murder Case  :हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद…

Dhamtari Flood News
Dhamtari Flood News : नदी में बहे मछुआरे का मिला शव, लापता बच्चे की खोज जारी

Dhamtari Flood News :जलस्तर कम होने के बाद…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?