CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Awas Mela : आवास मेला 2025 के खरीदारों की निकलेगी किस्मत, 22 जून को कार समेत कई आकर्षक इनामों का लक्की ड्रॉ

Awas Mela : आवास मेला 2025 के खरीदारों की निकलेगी किस्मत, 22 जून को कार समेत कई आकर्षक इनामों का लक्की ड्रॉ

By Newsdesk Admin
20/06/2026
Share
Awas Mela
Awas Mela

सीजी भास्कर, 20 जून :  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग बोर्ड) द्वारा आयोजित Awas Mela में संपत्ति खरीदने वाले हितग्राहियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मंडल 22 जून को विशेष लक्की ड्रॉ का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें भाग्यशाली विजेताओं को मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और एलईडी टीवी जैसे आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

Contents
  • 1104 करोड़ से अधिक की संपत्तियों का विक्रय
  • OTS योजना से हजारों परिवारों को मिला लाभ
  • आवास मेला 2025 को मिला जबरदस्त प्रतिसाद
  • 22 जून को निकलेगा लक्की ड्रॉ

1104 करोड़ से अधिक की संपत्तियों का विक्रय

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने वर्ष 2025-26 में आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की बिक्री में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच मंडल ने लगभग 5,145 संपत्तियों का विक्रय किया, जिनकी कुल कीमत 1104 करोड़ रुपये से अधिक रही। यह मंडल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक विक्रय माना जा रहा है।

OTS योजना से हजारों परिवारों को मिला लाभ

राज्य शासन की One Time Settlement (OTS-2) Scheme के तहत हितग्राहियों को 30 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई। इस योजना के माध्यम से लगभग 1,533 संपत्तियों का विक्रय हुआ, जिनकी कुल कीमत करीब 232.30 करोड़ रुपये रही। इस पहल से मध्यम और निम्न आय वर्ग के हजारों परिवारों को अपना घर हासिल करने का अवसर मिला।

आवास मेला 2025 को मिला जबरदस्त प्रतिसाद

रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में 23 से 26 नवंबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय Awas Mela 2025 को नागरिकों का व्यापक समर्थन मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेले का शुभारंभ किया था। आवास मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन और मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में प्रदेशभर की आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई।

मेले के दौरान राज्य के 26 जिलों में लगभग 2080 करोड़ रुपये लागत की 56 नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया गया। वहीं करीब 305 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों का विक्रय भी हुआ।

22 जून को निकलेगा लक्की ड्रॉ

आवास मेला 2025 और उसके बाद 31 दिसंबर 2025 तक मंडल की विभिन्न योजनाओं में पंजीयन कराकर भवन आबंटन प्राप्त करने वाले पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष लक्की ड्रॉ आयोजित किया जा रहा है। यह ड्रॉ 22 जून 2026 को दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगा। मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव की उपस्थिति में लॉटरी पद्धति से विजेताओं का चयन किया जाएगा। मंडल ने सभी पात्र हितग्राहियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर ड्रॉ प्रक्रिया का अवलोकन करने की अपील की है।

AI Crime : ट्रिपलआइटी में शर्मनाक कांड…! 36 छात्राओं की तस्वीरों को बनाया अश्लील, लैपटॉप से मिले हजारों फोटो
Explosive Truck Accident Bhilai: ट्रांसफार्मर से टकराया बारूद से लदा ट्रक, केबिन में आग; भिलाई में टला बड़ा धमाका
छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान की हुई घोषणा, 36 हस्तियों को उप राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, मन की बात के बुटलूराम का नाम पीएम मोदी ने लिया, उन्हें मिलेगा शहीद वीर नारायण सम्मान, देखें सूची…
Chhattisgarh Liquor Scam ED Action : 230 करोड़ रुपये के लेनदेन के पुख्ता सबूत, सौम्या चौरसिया की 3 दिन की रिमांड मांगी
Bharatmala Land Scam : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले की परतें खुलने लगीं, एसडीएम कार्यालय पहुंची EOW की टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?