CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Husband Kills Wife Over Money Dispute : पैसों के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पति ने पत्नी की हथौड़ी मारकर हत्या की

Husband Kills Wife Over Money Dispute : पैसों के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पति ने पत्नी की हथौड़ी मारकर हत्या की

By Newsdesk Admin
24/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 24 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। घर में रखे हथौड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। (Husband Kills Wife Over Money Dispute)

Contents
  • जांच के बाद हत्या की हुई पुष्टि : Husband Kills Wife Over Money Dispute
  • आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
  • आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें : Husband Kills Wife Over Money Dispute

मिली जानकारी के मुताबिक, 17 जून की सुबह ग्राम बांसजोर के रहने वाले श्यामलाल मंझवार (24 साल) और उसकी पत्नी मेहतरीन बाई के बीच इलाज के लिए पैसे मांगने की बात पर विवाद हो गया।

इस दौरान गुस्से में आकर मेहतरीन बाई ने डंडे से अपने पति श्यामलाल की पीठ पर वार कर दिया। इससे गुस्से में श्यामलाल ने घर में रखे हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई बार हमला कर दिया।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसके घरवालों ने तत्काल उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

जांच के बाद हत्या की हुई पुष्टि : Husband Kills Wife Over Money Dispute

20 जून की शाम इलाज के दौरान मेहतरीन बाई की मौत हो गई। इसके बाद चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच की फाइल आगे की जांच के लिए धरमजयगढ़ थाना भेज दी।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मृतिका के माता-पिता, सास, पार्षद और अन्य लोगों के बयान लिए। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी जांच की गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पत्नी की मौत उसके पति द्वारा हथौड़ी से किए गए हमले के कारण हुई थी।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने श्यामलाल मंझवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने उसके पास से हथौड़ी भी बरामद की। सबूत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें : Husband Kills Wife Over Money Dispute

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और गंभीर अपराध की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है। जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

महिला गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, हाई कोर्ट ने कहा- “यह तो लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है”
Emergency Delivery Korba : नहीं पहुंची सरकारी एंबुलेंस, चलते ई-रिक्शा में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Sawan Shiv Dham : सावन में जरूर करें छत्तीसगढ़ के 8 चमत्कारी शिवधामों के दर्शन
Raipur DEO Fire Incident : देर रात उठी आग ने हिला दिया शिक्षा तंत्र, रायपुर DEO कार्यालय की कई अहम फाइलें राख में बदलीं
WhatsApp Betting Racket : भिलाई में व्हाट्सऐप के जरिए चल रहा था सट्टा, पुलिस ने किया बड़े रैकेट का खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?