CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Muharram Traffic Diversion : निकलेगा मातमी जुलूस, शाम तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

Raipur Muharram Traffic Diversion : निकलेगा मातमी जुलूस, शाम तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

By Newsdesk Admin
26/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 जून। मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया और मातमी जुलूस निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दोपहर से रात तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। (Raipur Muharram Traffic Diversion)

Contents
  • दोपहर से रात तक निकलेगा मातमी जुलूस : Raipur Muharram Traffic Diversion
  • यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
  • लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील : Raipur Muharram Traffic Diversion

दोपहर से रात तक निकलेगा मातमी जुलूस : Raipur Muharram Traffic Diversion

यौमे आशूरा के अवसर पर दोपहर करीब 2 बजे से विभिन्न इलाकों से ताजिया और मातमी जुलूस निकलना शुरू होगा, जिसका समापन रात लगभग 10 बजे चौबे कॉलोनी स्थित करबला तालाब में होगा। राजातालाब, मोमिनपारा, अमीनपारा, छोटापारा, बैजनाथपारा, नेहरू नगर और संजय नगर टिकरापारा सहित कई क्षेत्रों से अकीदतमंद ताजिया लेकर जुलूस में शामिल होंगे। मोमिनपारा से शाम 4 बजे मुख्य मातमी जुलूस निकलेगा, जो आज़ाद चौक, आमापारा और जीई रोड होते हुए करबला तालाब पहुंचेगा। वहीं, हैदरी मस्जिद में नमाज, मरसियाख्वानी और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

जुलूस के दौरान नूरानी चौक, पंडरी बस स्टैंड, मौदहापारा, गुरुनानक चौक, राठौर चौक, रामसागरपारा, मोमिनपारा, आज़ाद चौक, आमापारा और आरकेसी के आसपास यातायात चरणबद्ध तरीके से डायवर्ट किया जाएगा। रायपुर से दुर्ग-भिलाई की ओर जाने वाले वाहनों को शास्त्री चौक, महिला थाना चौक, कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका और रिंग रोड-1 से होकर भेजा जाएगा। वहीं, टाटीबंध की ओर से शहर आने वाले वाहनों को भी आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। सिटी बसों का संचालन भी बदले हुए रूट से किया जाएगा।

लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील : Raipur Muharram Traffic Diversion

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शास्त्री चौक से चौबे कॉलोनी तक जीई रोड के मुख्य मार्ग का उपयोग करने से बचें। जुलूस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाकर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

Youth Stunt Controversy : भूपेश बघेल के स्वागत में युवाओं का सड़क पर स्टंट, 8 गाड़ियां जब्त
SP Bhavana Gupta : नवपदस्थ SP भावना ने दिखाए तेवर, गुंडा रजिस्टर अपडेट करने दिए निर्देश
2.24 करोड़ का मकान, बेटे को 1.4 करोड़ का बंगला:शराब घोटाले से लखमा को मिले 64 करोड़; बहू-बेटियों समेत कारोबारियों के नाम किया निवेश
Chaitanya Baghel Bail Conditions : इन शर्तों पर जेल से रिहा होंगे चैतन्य बघेल, कोर्ट का आदेश लेकर जेल पहुंची वकीलों की टीम
Petrol Diesel Supply : पेट्रोल-डीजल को लेकर मचे हड़कंप पर सरकार का आया बड़ा बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bitkuli Mine Land Dispute
Bitkuli Mine Land Dispute : सीमांकन के दौरान ग्रामीणों का हंगामा, स्वीकृत क्षेत्र से अधिक खनन और जमीन हस्तांतरण पर उठे सवाल

रिपोर्टर :  एसकुमार साहू   सीजी भास्कर, 26…

Korba Elephant Video
Korba Elephant Video : सलिहाभाठा जलाशय में 13 हाथियों की अठखेलियां, जलक्रीड़ा और ‘डस्ट बाथ’ का दुर्लभ वीडियो वायरल

सीजी भास्कर, 26 जून : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले…

Gram Ji Ram Ji Yojana
Gram Ji Ram Ji Yojana : ग्रामीण रोजगार को मिलेगा बड़ा बूस्ट, 125 दिन के रोजगार के लिए 4000 करोड़ मंजूर

सीजी भास्कर, 26 जून :  राज्य सरकार ने…

Alka Lamba Raipur Visit
Alka Lamba Raipur Visit : रायपुर में महिला कांग्रेस की बड़ी बैठक आज, संगठन विस्तार और आंदोलन की रणनीति पर मंथन

सीजी भास्कर, 26 जून :  महिला कांग्रेस की…

Raipur Coaching Institutes Fire Audit
Coaching Institutes Fire Audit : अलार्म सिस्टम भी बंद! रायपुर के कई कोचिंग संस्थानों को नोटिस

Coaching Institutes Fire Audit

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?