CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

By Newsdesk Admin
27/06/2026
Share

भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 06 जुलाई तक पूरे देश भर में सहकारी सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में सहकारी सप्ताह के रूप सहकार से समृद्धि की पहलों, उपलब्धियों एवं योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। (Chhattisgarh Cooperative Week 2026)

Contents
  • किए जाएंगे कई आयोजन : Chhattisgarh Cooperative Week 2026
  • 9 पैक्स में गोदामों निर्माण के लिए किया जाएगा भूमिपूजन
  • मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बैठक : Chhattisgarh Cooperative Week 2026
  • कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

किए जाएंगे कई आयोजन : Chhattisgarh Cooperative Week 2026

छत्तीसगढ़ के 2058 पैक्स समितियों, दुग्ध समितियों, मत्स्य समितियों, बुनकर सहकारी समितियों, अपेक्स बैंक, विपणन संघ एवं जिला सहकारी केन्द्रीय केन्द्रीय बैंकों द्वारा सहकारी सप्ताह के दौरान सहकारी घ्वाजारोहण, पैक्स समितियों में सदस्यता अभियान, माइको एटीएम केसीसी कार्ड एवं रूपेकेसीसी का वितरण किया जाएगा। साथ ही सहकार दौड का आयोजन, वृक्षरोपण, मृदापरीक्षण, तथा कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सदस्यों की आय बढ़ाने में एफपीओ एवं पैक्स की भूमिका पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।

9 पैक्स में गोदामों निर्माण के लिए किया जाएगा भूमिपूजन

सहकारी सप्ताह के दौरान दिनांक 6 जुलाई को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र में विकेन्द्रीकृत विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत 09 पैक्स में गोदामों निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के नवगठित 515 पैक्स सहित सभी 2573 पैक्स, दुग्ध, मत्स्य, बुनकर व अन्य समितियों सहित इफको, कृभको, एनसीसीएफ, नेफेड, सहकारी शक्कर कारखाना, जनआषधि केन्द्र, एनसीडीसी की सहभागिता रहेगी।

मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बैठक : Chhattisgarh Cooperative Week 2026

सहकारी सप्ताह के दौरान विविध गतिविधियों एवं तैयारी के संबंध में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुआ। छत्तीसगढ़ के 2573 पैक्स सोसाइटियों में सहकारी सप्ताह के वृहद आयोजन के लिए मंत्री केदार कश्यप द्वारा सोसाइटियों के प्राधिकृत अधिकारियों तथा संयुक्त संभाग आयुक्त रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समुचित दिशा-निर्देश दिया गया। राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस एवं सहकारी संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 03 और 04 जुलाई को इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर, कृषि मंडपम आडिटोरियम, लाभांडी, रायपुर में किया जाएगा।

कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

इसके संबंध में केदार कश्यप की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्या० (अपेक्स बैंक) के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता, छ०ग०राज्य सहकारी विपणन संघ मार्कफेड के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर अध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर दिनेश कश्यप, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष अंबिकापुर रामकिशुन सिंह एवं अन्य सहकारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुआ, जिसमें सहकारी सप्ताह (Chhattisgarh Cooperative Week 2026) के आयोजन के संबंध मे रूपरेखा निर्धारित किया गया। मंत्री केदार कश्यप द्वारा कार्यक्रम में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

Rajdhani Express Stone Pelting: भिलाई पावर हाउस के पास राजधानी के इंजन पर पथराव, कांच में दरार, लोको पायलट सुरक्षित
कृषि भूमि को आवासीय बनाकर बेच दी जमीन:महासमुंद में फर्जी दस्तावेज के जरिए की प्लॉटिंग; मुसीबत में खरीदार..
Korba Road Protest : 10 साल से सड़क बदहाल, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह, चरचा के बाजार पारा में देर रात हिंसा, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर
Chhattisgarh Weather Update : राजधानी समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से 3 दोस्त झुलसे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?