CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

By Newsdesk Admin
29/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 29 जून। राजनांदगांव, बसंतपुर थाना पुलिस ने सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। (Rajnandgaon land fraud)

Contents
  • मोबाइल में दिखाई जमीन, किश्तों में लिए 3.50 लाख : Rajnandgaon land fraud
  • विशेष टीम ने दबिश देकर दबोचा
  • बाइक और मोबाइल जब्त : Rajnandgaon land fraud

पुलिस के अनुसार, चौकी सुरगी क्षेत्र के ग्राम धामनसरा निवासी तरुण निषाद की वर्ष 2021 में आरोपी दुर्गेश कुमार यादव (22) निवासी मानाटोला, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से पहचान हुई थी। आरोपी अपने मौसा के घर धामनसरा आया हुआ था और खुद को जमीन की खरीद-बिक्री का कारोबार करने वाला बताता था।

मोबाइल में दिखाई जमीन, किश्तों में लिए 3.50 लाख : Rajnandgaon land fraud

दुर्गेश ने तरुण को मोबाइल में जमीन की तस्वीरें दिखाकर बेहद कम कीमत में जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया। दोनों के बीच 3.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपी के झांसे में आकर प्रार्थी ने अलग-अलग किश्तों में फोन के माध्यम से कुल साढ़े तीन लाख रुपये उसके खाते में भेज दिए।

रकम मिलने के बाद आरोपी ने न तो जमीन दिलाई और न ही पैसे लौटाए। खुद के साथ धोखाधड़ी होने का एहसास होने पर पीड़ित ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विशेष टीम ने दबिश देकर दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया।

बाइक और मोबाइल जब्त : Rajnandgaon land fraud

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ठगी की रकम से खरीदी गई एसपी-125 बाइक (CG-08-AY-3881) और एक ओप्पो मोबाइल फोन जब्त किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 420 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी : रिजल्ट जारी करने हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिए निर्देश, 15 दिन के भीतर जारी करना होगा रिजल्ट
भिलाई में टाईमर सेट कर कार में लगाया बम, धमाके से मची अफरा तफरी, बिल्डर की डस्टर में रिमोट बम लगाते नकाबपोश शख्स CCTV में कैद
Korba Ambulance Delay Death : ग्रामीणों ने 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा की मांग की
कांकेर में 50 हजार की इनामी महिला माओवादी और सहयोगी गिरफ्तार, 4 बंदूक, 50 बम सहित सामान बरामद
Vaishali Shakti Yojana : हाथों हाथ बढ़ चली है “विधायक की शक्ति योजना” देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?