CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Marriage Promise Case  : शादी का वादा कर बने संबंध, फिर शादी से इनकार, हाई कोर्ट ने कहा- हर ऐसा मामला रेप नहीं

Marriage Promise Case  : शादी का वादा कर बने संबंध, फिर शादी से इनकार, हाई कोर्ट ने कहा- हर ऐसा मामला रेप नहीं

By Newsdesk Admin
02/07/2026
Share
Marriage Promise Case
Marriage Promise Case

सीजी भास्कर, 02 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का वादा (Marriage Promise Case) कर बनाए गए शारीरिक संबंधों से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यदि दो बालिग लंबे समय तक आपसी सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में रहे हों, तो बाद में शादी नहीं होने मात्र से उसे दुष्कर्म का मामला नहीं माना जा सकता। अदालत ने ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपी को बरी किए जाने के फैसले को सही ठहराते हुए पीड़िता की अपील शुरुआती सुनवाई (एडमिशन स्टेज) में ही खारिज कर दी।

Contents
  • क्या था पूरा मामला?
  • ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को किया था बरी
  • हाईकोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस संजय एस. अग्रवाल और जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की डिवीजन बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान समय में कई महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं और अपने जीवन से जुड़े निर्णय स्वयं लेने में सक्षम हैं। ऐसे में लंबे समय तक सहमति से बने रिश्तों को केवल शादी नहीं होने के आधार पर दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। अदालत को रिश्ते की अवधि, दोनों पक्षों के व्यवहार और परिस्थितियों का परीक्षण करना होगा कि संबंध पूरी तरह सहमति से था या नहीं।

क्या था पूरा मामला?

40 वर्षीय महिला ने वर्ष 2019 में आईआईएम रायपुर में एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था। इसी दौरान उसकी पहचान सहपाठी आरोपी से हुई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

महिला का आरोप था कि 5 जुलाई 2019 को आरोपी ने ग्रुप स्टडी का बहाना बनाकर उसे अपने घर बुलाया। वहां कोई अन्य छात्र मौजूद नहीं था। आरोप के अनुसार आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे।

महिला ने बताया कि जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी उसे टाल देता था। अगस्त 2021 में आरोपी ने फोन पर बताया कि महिला के तलाकशुदा होने और ईसाई समुदाय से होने के कारण उसके माता-पिता इस विवाह के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बावजूद वह लगातार शादी का भरोसा देता रहा।

बाद में महिला ने पहले महिला आयोग और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया।

ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को किया था बरी

मामले की सुनवाई के दौरान ट्रायल कोर्ट ने पाया कि दोनों बालिग थे और लंबे समय तक आपसी सहमति से संबंध में रहे। इसी आधार पर अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया। ट्रायल कोर्ट के इस फैसले को महिला ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट ने क्या कहा?

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि दोनों के बीच लंबे समय तक सहमति से संबंध रहे और वे साथ भी रहे। ऐसे मामलों में केवल शादी से इनकार किए जाने के आधार पर दुष्कर्म का अपराध स्वतः सिद्ध नहीं होता।

अदालत ने यह भी कहा कि ट्रायल कोर्ट के फैसले में कोई ऐसी कानूनी त्रुटि या गंभीर कमी नहीं है, जिसके कारण उसमें हस्तक्षेप किया जाए। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने महिला की अपील को प्रारंभिक सुनवाई के दौरान ही खारिज कर दिया।

हिंदी में कार्यालयीन कामकाज बढ़ाने और बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
Raipur Railway News: नई रेल सेवाओं से लेकर विजिलेंस की कार्रवाई और अधिकारी पर FIR तक, रायपुर रेलवे मंडल में बड़ी हलचल
CM विष्णु देव साय ने सरकारी कर्मचारियों को दिया दीपावली का उपहार, महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़कर 50% किया
दिनदहाड़े 11.80 लाख की लूट: बाइक सवार तीन लुटेरों ने बैग छीना, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी…
Girls football final today : रायपुर में अस्मिता खेलो इंडिया U-16 बालिका फुटबॉल फाइनल आज, शेरा FC की धमाकेदार एंट्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?