CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GPM Officer Transfer : CEO, SDM, अपर कलेक्टर समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

GPM Officer Transfer : CEO, SDM, अपर कलेक्टर समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

By Newsdesk Admin
04/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जुलाई। प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने, सुचारू संचालन सुनिश्चित करने और कार्यालयीन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिहाज से जिला प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है. (GPM Officer Transfer)

Contents
  • ​शीर्ष प्रशासनिक स्तर: CEO, अपर कलेक्टर और SDM को मिलीं नई जिम्मेदारियां
    • ​मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर का प्रभार : GPM Officer Transfer
    • अनुभागों (SDM) की कमान
    • ​अन्य डिप्टी कलेक्टरों को भी मिले नए विभाग : GPM Officer Transfer
    • ​तहसील स्तर पर बड़ा बदलाव: तीन तहसीलदार और चार नायब तहसीलदार इधर से उधर
  • ​सकोला तहसील के लिए अस्थाई वित्तीय प्रभार : GPM Officer Transfer
    • ​काम न रुके, इसलिए तय हुई ‘लिंक अधिकारियों’ की व्यवस्था

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जिला मुख्यालय में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य नया कार्य विभाजन आदेश जारी करने के साथ ही जिले की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के प्रभार में भी तत्काल प्रभाव से महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. ​कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन द्वारा जारी यह संयुक्त प्रशासनिक व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.

​शीर्ष प्रशासनिक स्तर: CEO, अपर कलेक्टर और SDM को मिलीं नई जिम्मेदारियां

​मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर का प्रभार : GPM Officer Transfer

मुकेश रावटे (सीईओ, जिला पंचायत): इन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का संपूर्ण कार्य सौंपा गया है. इसके साथ ही वे ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पीएम ग्राम सड़क योजना, सेजेस (शिक्षा), कृषि, क्रेडा, सी-मार्ट, महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क और पीएम जनमन योजना सहित बैगा विकास प्राधिकरण का कार्यभार संभालेंगे.

दिलेराम डाहिरे (अपर कलेक्टर एवं एडीएम) : इन्हें जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ राजस्व अपील, पुनरीक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, शस्त्र अनुज्ञप्ति नवीनीकरण और खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम संबंधी मामलों की जिम्मेदारी दी गई है.

अनुभागों (SDM) की कमान

निकिता मरकाम (संयुक्त कलेक्टर): इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं SDM मरवाही का जिम्मा दिया गया है. वे तहसील मरवाही के समस्त राजस्व मामलों, भू-अर्जन, नजूल और निर्वाचन का कार्य संभालेंगी.

​अमित बेक (डिप्टी कलेक्टर): इन्हें SDM पेण्ड्रारोड नियुक्त किया गया है. इनके पास पेण्ड्रारोड, पेण्ड्रा और सकोला तहसील के राजस्व व दाण्डिक मामलों के साथ-साथ जिले के सत्कार अधिकारी और जनगणना शाखा का प्रभार रहेगा.

​अन्य डिप्टी कलेक्टरों को भी मिले नए विभाग : GPM Officer Transfer

​आकांक्षा पाण्डेय: स्थापना, वित्त शाखा, जिला नाजरात, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, समाज कल्याण विभाग, बाढ़ आपदा प्रबंधन और एनआईसी (NIC) की कमान सौंपी गई है.

सरकार

​विक्रांत कुमार अंचल: ये उपजिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य देखेंगे. इसके अलावा वे DMF निधि, नोडल अधिकारी-CSR, जेल अधीक्षक, जन सूचना अधिकारी (RTI) और मुख्यमंत्री जन शिकायत निवारण शाखा के प्रभारी होंगे.

देवेन्द्र कुमार सिरमौर: इन्हें भू-अभिलेख, डायवर्सन, भू-अर्जन, पासपोर्ट, परीक्षा शाखा, भूइयां कार्यक्रम, डिजिटल सर्वे और पुरातत्व व पर्यटन विभाग का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है.

​तहसील स्तर पर बड़ा बदलाव: तीन तहसीलदार और चार नायब तहसीलदार इधर से उधर

​प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने राजस्व स्तर के मैदानी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची भी जारी की है, जो इस प्रकार है:

शेषनारायण जायसवाल (तहसीलदार): इन्हें तहसील कार्यालय पेण्ड्रारोड से स्थानांतरित कर अब तहसील कार्यालय पेण्ड्रा का तहसीलदार बनाया गया है.

प्रीति शर्मा (तहसीलदार): मरवाही तहसील कार्यालय में पदस्थ शर्मा को अब तहसील कार्यालय गौरेला की कमान सौंपी गई है.
​
अविनाश कुजुर (तहसीलदार): पेण्ड्रा तहसील कार्यालय से इनका तबादला कर इन्हें तहसील कार्यालय मरवाही का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है.

उमेश कुमार चौहान (नायब तहसीलदार): पेण्ड्रा में पदस्थ उमेश चौहान को अब तहसील कार्यालय पेण्ड्रारोड भेजा गया है, साथ ही उन्हें उप तहसील बस्ती का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

रमेश कुमार कमार (नायब तहसीलदार): मरवाही में पदस्थ श्री कमार अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अब उप तहसील निमधा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

​अंजली मिश्रा (नायब तहसीलदार): जिला कार्यालय के जनगणना शाखा में संलग्न सुश्री मिश्रा को अब तहसील कार्यालय सकोला का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है.

​दशोदा आर्मी (सहायक अधीक्षक): भू-अभिलेख शाखा में वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रभारी नायब तहसीलदार सकोला की जिम्मेदारी संभाल रहीं दशोदा आर्मी अब सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख शाखा के रूप में कार्य करेंगी.

​सकोला तहसील के लिए अस्थाई वित्तीय प्रभार : GPM Officer Transfer

आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि नवीन तहसील कार्यालय सकोला का आहरण एवं संवितरण (DDO) अधिकार अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक तहसीलदार पेण्ड्रा को सौंपा गया है.

​काम न रुके, इसलिए तय हुई ‘लिंक अधिकारियों’ की व्यवस्था

​अधिकारियों की अनुपस्थिति में शासकीय कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए लिंक ऑफिसर की भी मुस्तैद व्यवस्था की गई है:
​जिला पंचायत CEO श्री मुकेश रावटे और अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे एक-दूसरे के लिंक अधिकारी होंगे.

​डिप्टी कलेक्टरों में आकांक्षा पाण्डेय के लिए विक्रांत अंचल तथा विक्रांत अंचल के लिए श्री देवेन्द्र कुमार सिरमौर लिंक ऑफिसर बनाए गए हैं.

​अनुविभागीय अधिकारियों में SDM मरवाही (निकिता मरकाम) के लिंक अधिकारी श्री विक्रांत अंचल और SDM पेण्ड्रारोड (अमित बेक) के लिंक अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार सिरमौर होंगे.

​आदेश में साफ कर दिया गया है कि गौरेला, पेण्ड्रा नगरपालिका परिषद और मरवाही नगर पंचायत के मामलों का अंतिम निराकरण कलेक्टर के माध्यम से ही किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, जो विषय किसी अन्य अधिकारी को आवंटित नहीं हैं, वे सभी मामले स्वयं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा संपादित किए जाएंगे.

चौंकाने वाली घटना : 9 महीने की बच्ची ने जहरीले सांप को चबाया, नाग की मौत
Putin India Visit : रूस–भारत दोस्ती को नया आयाम – पुतिन का दिल्ली आगमन, मोदी-पुतिन की अनौपचारिक मुलाकात
मेरे पापा खो गए… US से आया फोन, पुलिस ने 25 मिनट में खोज निकाला; बेटी बोली- अमेरिका से भी तेज है यूपी पुलिस
वाराणसी से ताल्लुक, 2014 बैच की IFS…कौन हैं निधि तिवारी जो बनीं PM मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी
Gig Workers Strike India: 31 दिसंबर को डिलीवरी सिस्टम थमने के आसार, गिग वर्कर्स का राष्ट्रव्यापी ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

यूथ कांग्रेस चुनाव से पहले NSUI नियुक्तियों पर रोक, बिलासपुर में गुटबाजी का असर

छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच संगठनात्मक…

Ganja Smuggling : गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त, 2 करोड़ की खेप के साथ 5 गिरफ्तार
Ganja Smuggling : गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त, 2 करोड़ की खेप के साथ 5 गिरफ्तार

गरियाबंद जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी…

Govinda-Sunita Dispute
Govinda-Sunita Dispute : गोविंदा-सुनीता विवाद पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं सुनीता के साथ हूं

Govinda-Sunita Dispute :कश्मीरा शाह से पहले उनके पति…

GST Raid : ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर दबिश, 1500 से ज्यादा ट्रकों के रिकॉर्ड खंगाले
GST Raid : ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर दबिश, 1500 से ज्यादा ट्रकों के रिकॉर्ड खंगाले

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : भिलाई और बलौदाबाजार…

Kriti Sanon Rakhi Ad Controversy
Kriti Sanon Rakhi Ad Controversy : कृति सेनन के एक कुत्ते को राखी बांधने पर काशी के विद्वानों ने जताई आपत्ति

Kriti Sanon Rakhi Ad Controversy :रक्षाबंधन की पारंपरिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?