CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Loan Fraud : महिलाओं के लोन में 1.11 करोड़ की हेराफेरी, बैंकिंग कंपनी के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Durg Loan Fraud : महिलाओं के लोन में 1.11 करोड़ की हेराफेरी, बैंकिंग कंपनी के दो कर्मचारी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
06/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिलाओं को दिए गए लोन की किस्तों में 1 करोड़ 11 लाख 93 हजार 173 रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक से संबद्ध सेव फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर पुलिस ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 267 महिला ग्राहकों से वसूली गई राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की गई। मामले में दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। (Durg Loan Fraud)

पुलिस के अनुसार, कंपनी बैंक की ओर से महिलाओं को लोन उपलब्ध कराने और उनकी किस्तों की वसूली का कार्य करती है। मई 2026 में धमधा शाखा के ऑडिट के दौरान पता चला कि कर्मचारियों ने ग्राहकों से वसूली गई लोन की किस्त, लोन क्लोजर की राशि और अन्य भुगतान कंपनी के खाते में जमा नहीं किए। प्रारंभिक जांच में कुछ खातों में गड़बड़ी सामने आने के बाद पूरे रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें करोड़ों रुपये के गबन का खुलासा हुआ।

कंपनी ने पहले संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर राशि जमा करने और अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था, लेकिन किसी ने न तो रकम लौटाई और न ही नोटिस का जवाब दिया। इसके बाद विस्तृत ऑडिट में सामने आया कि 267 महिला ग्राहकों से वसूली गई कुल 1.11 करोड़ रुपये से अधिक की राशि कंपनी के खाते तक पहुंची ही नहीं।

शिकायत (Durg Loan Fraud) के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दस्तावेजी साक्ष्यों और गवाहों के बयान जुटाए। पूछताछ के दौरान दो आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेमेतरा जिले के साजा निवासी अनिल विश्वकर्मा (23) और दुर्ग जिले के पाटन निवासी संदीप कुमार खूंटीहरे (31) के रूप में हुई है। वहीं, पूर्व शाखा प्रबंधक रविशंकर दीवान और कर्मचारी देवव्रत कौशल अभी फरार हैं।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ मामलों (Durg Loan Fraud) में ग्राहकों के एटीएम कार्ड और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग किया गया तथा रिकॉर्ड में भी हेरफेर की गई। कंपनी का कहना है कि इस धोखाधड़ी से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उसकी साख भी प्रभावित हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh Scam Case : हाईकोर्ट से अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को जमानत, कस्टम मिलिंग मामले में बड़ी राहत
थप्पड़ कांड पर इनाम का ऐलान, राजनीतिक बवाल तेज
Raigarh Leopard Alert : जिंदल कॉलोनी में घुसा तेंदुआ! जंगल-शहर के बीच हाई अलर्ट
Gold Courier Fraud Bilaspur: सराफा व्यापारी से 36 लाख का सोना ठगी कर उड़ाया गया
Raipur Construction Site Accident : निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, 8 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से कारपेंटर की दबकर मौत, झारखंड का रहने वाला था मजदूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ramanujganj Reservoir Renovation
Ramanujganj Reservoir Renovation : 1.46 करोड़ की मंजूरी, 202 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा होगी मजबूत

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों…

Abujhmad Coffee Farming
Abujhmad Coffee Farming : अबूझमाड़ के जंगलों में महकेगी कॉफी, अधिकारी लेंगे कोरापुट में ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 06 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़…

Tantra Fraud Case
Tantra Fraud Case : भाई की मौत का राज जानने रायपुर पहुंचा कारोबारी, तंत्र-मंत्र के नाम पर 40 लाख की ठगी, ‘बाबा’ फरार

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : भाई की संदिग्ध मौत…

Surguja Heavy Rain Alert
Surguja Heavy Rain Alert : सरगुजा संभाग में तीन दिन भारी बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : सरगुजा संभाग में मौसम…

Nakti Bulldozer Action Protest
Nakti Bulldozer Action Protest : नकटी कांड पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, CM हाउस घेराव तक आंदोलन की तैयारी

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : नकटी गांव में हुई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?