CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Flood Alert Balodabazar : नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, अमेठी घाट पर आवागमन पूरी तरह बंद

Flood Alert Balodabazar : नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, अमेठी घाट पर आवागमन पूरी तरह बंद

By Newsdesk Admin
06/07/2026
Share
Flood Alert Balodabazar
Flood Alert Balodabazar

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : लगातार हो रही बारिश के बीच बलौदाबाजार जिले में बाढ़ की आशंका (Flood Alert Balodabazar) को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पिछले 24 घंटे से जारी तेज बारिश के कारण महानदी, शिवनाथ नदी सहित कई छोटे-बड़े नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, जबकि राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Contents
  • अमेठी घाट पर आवागमन पूरी तरह बंद
  • सेमरिया घाट पर भी बढ़ा शिवनाथ नदी का जलस्तर
  • रेस्क्यू टीम अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

अमेठी घाट पर आवागमन पूरी तरह बंद

पलारी तहसील स्थित अमेठी घाट (Flood Alert Balodabazar) में महानदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 7 से 8 फीट ऊपर पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लोगों को नदी पार करने से रोकने के लिए एनीकट के दोनों ओर कांटेदार बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता सील कर दिया गया है। साथ ही कोटवारों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

सेमरिया घाट पर भी बढ़ा शिवनाथ नदी का जलस्तर

भाटापारा तहसील के सेमरिया घाट में भी शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी का पानी पुल को छूते हुए बह रहा है। प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रेस्क्यू टीम अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में नदी, एनीकट या पुल पार करने का प्रयास न करें। जलस्तर बढ़ने पर नदी में उतरने से बचें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए रेस्क्यू टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Bilaspur Drug Bust : गांजा और नशीली टैबलेट संग युवक गिरफ्तार
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया
‘भस्मासुर’ ने बाबा, ताम्रध्वज, चौबे, डहरिया, अकबर को निपटाते हुए अंत में राजनांदगाँव जाकर स्वयं के सर पर हाथ रख दिया, छत्तीसगढ़ की राजनीति में पढ़िए कौन है वो “भस्मासुर”
दर्द से तड़प रहे डॉग जिमी के लिए भगवान बनकर आया लैब्राडोर शैंपू
Poorva Agarwal : पूर्वा अग्रवाल को 65वीं रैंक प्राप्त करने पर दूरभाष पर सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Audi Car Price Hike
Audi Car Price Hike : नए साल से महंगी होंगी Audi की कारें, 1 जनवरी 2027 से 2% तक बढ़ेंगे दाम

Audi Car Price Hike : इस बढ़ोतरी का…

Harpreet Bhatia Century
Harpreet Bhatia Century : छत्तीसगढ़ के हरप्रीत भाटिया ने इंडिया-A के खिलाफ जड़ा शतक, अब UAE के लिए खेल रहे हैं क्रिकेट

Harpreet Bhatia Century : अब UAE के लिए…

RBI Gold Loan Companies Warning
RBI Gold Loan Companies Warning : सोने के दाम गिरते ही RBI सख्त, गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों को दी चेतावनी

RBI Gold Loan Companies Warning : कुल मिलाकर,…

Dharmendra First Death Anniversary
Dharmendra First Death Anniversary : धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि आज, पहली फिल्म के लिए मिली थी सिर्फ 51 रुपये फीस

Dharmendra First Death Anniversary : धर्मेंद्र ने अपने…

Pendra College Principal Missing
Pendra College Principal Missing : प्राचार्य नहीं मिले तो कॉलेज में लगाए ‘लापता’ के पोस्टर, एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

Pendra College Principal Missing : कार्यकर्ताओं ने आंतरिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?