CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur social boycott : रामायण के लिए चंदा नहीं देने पर सामाजिक बहिष्कार का आरोप

Bilaspur social boycott : रामायण के लिए चंदा नहीं देने पर सामाजिक बहिष्कार का आरोप

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। ग्राम नवागांव मोहदा के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि नवधा रामायण आयोजन के लिए चंदा नहीं देने पर गांव के लोगों ने उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उनसे बातचीत, हुक्का-पानी, खेती-किसानी और मजदूरी तक बंद करा दी गई। मामले में उन्होंने कलेक्टर और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। (Bilaspur social boycott)

Contents
  • गांव में काम करना भी हुआ मुश्किल : Bilaspur social boycott
  • पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पीड़ित संतोष कुमार साहू (57) के अनुसार, साल 2023 में गांव में नवधा रामायण का आयोजन हुआ था। उस समय आर्थिक तंगी के कारण वे चंदा नहीं दे सके। उनका आरोप है कि इसके बाद गांव में बैठक कर उनके सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि गांव वालों ने उनसे सभी तरह के सामाजिक संबंध समाप्त कर दिए। इतना ही नहीं, जो कोई उनसे बातचीत करेगा, उस पर भी जुर्माना लगाने की बात कही गई।

गांव में काम करना भी हुआ मुश्किल : Bilaspur social boycott

संतोष साहू ने बताया कि वे निसंतान हैं और अपनी बीमार पत्नी के साथ रहते हैं। सामाजिक बहिष्कार के कारण उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है। उनका कहना है कि गांव के माहौल की वजह से वे खेती-किसानी और मजदूरी जैसे काम भी सामान्य रूप से नहीं कर पा रहे हैं।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पीड़ित ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप (Bilaspur social boycott) है कि शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी कारण उन्होंने कलेक्टर और एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Raipur Cement Price Hike : पेट्रोल-डीजल किल्लत का असर बाजार पर, अब मकान बनाना पड़ेगा और महंगा
मैनपाट में गरमाया माहौल: बुलडोजर एक्शन में 16 घर ध्वस्त, विरोध के बीच पुलिस अलर्ट
IPS Prakhar Pandey Death: छत्तीसगढ़ पुलिस को गहरा आघात, वरिष्ठ अधिकारी का रायपुर में निधन
Raipur School Viral Video : क्लासरूम में खौफनाक मस्ती, हाथों में चाकू लेकर छात्रों का दबदबा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में
IPL thrill in Raipur : दो दिन दो मुकाबले, टिकट बुकिंग कल से ओपन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi…

CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें
CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन (CJP…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey…

NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज
NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD Specialist…

NMDC Pollution Allegations : नगरनार में खेतों तक पहुंचा काला पानी, किसान परेशान, जिम्मेदार मौन!
NMDC Pollution Allegations : नगरनार में खेतों तक पहुंचा काला पानी, किसान परेशान, जिम्मेदार मौन!

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर : सालभर खेतों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?